Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधानसभा में खालिस्तानी झंडे लगाये जाने के बाद हाई अलर्ट पर हिमाचल सरकार, सील की गई सीमाएं
    Breaking News Headlines

    विधानसभा में खालिस्तानी झंडे लगाये जाने के बाद हाई अलर्ट पर हिमाचल सरकार, सील की गई सीमाएं

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धर्मशाला. हिमाचल प्रदेश की विधानसभा के मुख्य द्वार पर खालिस्तानी झंडे लगाए जाने की घटना के बाद से हिमाचल सरकार हाई अलर्ट पर है. हिमाचल पुलिस की ओर से रविवार रात से हिमाचल की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं और हर आने-जाने वाले की सख्त चेकिंग की जा रही है. हिमाचल पुलिस के अनुसार सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई ह,ै ताकि कोई शरारती तत्व हिमाचल की सीमा में प्रवेश ना कर सके.

    गौरतलब है कि रविवार की सुबह धर्मशाला में विधानसभा भवन के बाहर खालिस्तानी झंडे नजर आए थे. इसके बाद से वहां हड़कंप मच गया था. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इन झंडों को वहां से हटा दिया था. इस मामले के बाद से हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से एसआईटी गठित की गई है, जो मामले की जांच में जुटी है.
    हिमाचल पुलिस के अनुसार राज्य की आंतरिक सीमा को सील किया गया है और सभी जगह बेरिकेड्स लगा दिए गए हैं. अंदर आने वालों को चेकिंग के बाद ही सीमा में प्रवेश दिया जा रहा है. साथ ही बम निरोधक दस्ते को भी तैयार रहने के लिए कहा गया है. पुलिस की टीम राज्य में जगह जगह घुम भी रही है ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि का तुरंत पता लग सके. इसके अलावा होटल्स पर भी नजर रखी जा रही है.

    खालिस्तानी झंडे लगने की घटना के बाद सीएम जयराम ठाकुर ने देर राज कहा कि पिछले कुछ वक्त से हम हिमाचल प्रदेश में देख रहे हैं कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने के लिए कुछ ताकतें लगी हुई हैं. लेकिन ये मानकर चलिए कि वे सफल नहीं होंगे. जहां तक धर्मशाला में विधानसभा के बाहर खालिस्तान के झंडे का दिखना है, यह शरारत जिसने भी की है उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. मामले में जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जल्द ही शरारती तत्वों को पकड़ लिया जाएगा. हिमाचल शांति प्रिय प्रदेश है और यहां इस तरह की गतिविधियां सहन नहीं की जाएंगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमपी में कालेज जाने वाली छात्राओं को मिलेगें 25 हजार रुपए, सीएम ने लांच की लाड़ली लक्ष्मी योजना टू..!
    Next Article दिल्ली में मंडरा रहा प्रदूषण का नया खतरा: कई इलाकों में खतरनाक हुआ ओजोन का स्तर

    Related Posts

    *नए परिसीमन के बाद होगा बिहार में पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी*

    September 22, 2026

    *नए परिसीमन के बाद होगा बिहार में पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी*

    September 22, 2026

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    September 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *नए परिसीमन के बाद होगा बिहार में पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी*

    *नए परिसीमन के बाद होगा बिहार में पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी*

    *केशरवानी समाज ने श्रद्धापूर्वक मनाई कुलगुरु महर्षि कश्यप मुनि की जयंती*

    El análisis detallado de estrategias y el spinogambino casino para jugadores exigentes

    पिघलते ग्लेशियर और खोखले होते पहाड़ः चेतावनी सुने

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.