Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली में छक कर पियो, सुबह तीन बजे तक मिलेगी शराब, केजरीवाल सरकार ने सभी पब, बार और रेस्तरां को दी अनुमति
    Breaking News Headlines

    दिल्ली में छक कर पियो, सुबह तीन बजे तक मिलेगी शराब, केजरीवाल सरकार ने सभी पब, बार और रेस्तरां को दी अनुमति

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 9, 2022Updated:May 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. शराब के शौकीन लोगों के लिए दिल्ली सरकार ने एक अहम फैसला लिया है. अब शराब सर्व करने वाले दिल्ली के सभी पब, बार और रेस्तरां में सुबह 3 बजे तक खुली रहेगी. दिल्ली सरकार ने पिछले शुक्रवार को एक नीतिगत निर्णय लिया जिसमें बार संचालकों को सुबह तीन बजे तक खुले रहने की परमिशन दी. हालांकि, दिल्ली सरकार के एक्साइज डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि इस पर आदेश जारी होना बाकी है. अधिकारी के मुताबिक, एक्साइज पॉलिसी 2021-22 के तहत जल्द ही इस पर आदेश जारी किया जाएगा.

    3 बजे तक बार खुलेंगे तो कोई परेशान नहीं करेगा

    अधिकारी ने कहा, रेस्तरां में बार को अब तक देर रात एक बजे तक संचालित करने की अनुमति है. अगर यह समय रात के तीन बजे तक बढ़ाया जाता है, तो एक्साइज डिपार्टमेंट पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ काम करेगा. अधिकारी के मुताबिक, यदि कोई बार 3 बजे तक खुला रहता है तो उसे परेशान नहीं किया जाएगा. दिल्ली सरकार में एक्साइज डिपार्टमेंट अभी डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के पास है.

    दिल्ली में करीब 550 रेस्तरां

    दिल्ली एनसीआर के शहरों हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में अभी करीब 550 रेस्तरां है. जिसे सुबह तीन बजे तक खोलने की अनुमति है. ये रेस्तरां एक्साइज डिपार्टमेंट से एल-17 लाइसेंस मिलने पर देशी और विदेशी ब्रांड की शराब सर्व करते हैं. इन शहरों में कुछ रेस्तरां ऐसे भी हैं जिसे 24 घंटे शराब परोसने की अनुमति है. ऐसे रेस्तरां को एक्साइज डिपार्टमेंट एल-17 लाइसेंस देती है. नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कबीर सूरी ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा, हमने दिल्ली सरकार से इस मांग के साथ संपर्क किया था कि बार खोलने का समय तीन बजे तक बढ़ाया जाए क्योंकि नीति में इसकी सिफारिश की गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेजीएफ 2 ने तोड़ा पीके और संजू का रिकॉर्ड, 343 करोड़ रुपये हो गई अब तक की कुल कमाई
    Next Article एमपी में कालेज जाने वाली छात्राओं को मिलेगें 25 हजार रुपए, सीएम ने लांच की लाड़ली लक्ष्मी योजना टू..!

    Related Posts

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    June 24, 2026

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    June 24, 2026

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.