Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन की तरफ से एक दिवसीय महासम्मेलन जमशेदपुर के बंग भवन में संपन्न हुआ।
    Breaking News झारखंड

    ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन की तरफ से एक दिवसीय महासम्मेलन जमशेदपुर के बंग भवन में संपन्न हुआ।

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिनांक 6/5/2020 को ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन की तरफ से एक दिवसीय महासम्मेलन जमशेदपुर के बंग भवन में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि ऑल इंडिया डीलर फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमकार नाथ झा उपस्थित हुए। जामताड़ा जिले से जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया एवं मीडिया प्रभारी देव कुमार साव के साथ 5 सदस्यों ने महा सम्मेलन में भाग लिया। जिसमें जामताड़ा जिले के समस्याओं को रखा गया। राज्य सरकार खाद्यआपूर्ति विभाग द्वारा 1 मई 2022 नए नियम में 2G ई पोस मशीन का नया वर्शन 5.3 लागू होने से कई समस्या खड़ी हो रही है। जिसका एसोसिएशन विरोध करती है।नया वर्जन 5.3 में बहुत समस्या है अगर इसको सरलीकरण नहीं किया गया तो हम डीलरों एवं कार्डधारियों, महिला ,पुरुषों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। 2G मशीन लगभग 7 साल पुरानी है मशीन की बैटरी और मशीन का बटन ढंग से कार्य नहीं करता है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क एवं सर्वर तथा समय पर बिजली न रहने के कारण डीलरों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। नए नियम के अनुसार प्रत्येक कार्ड धारी को 1 महीने में खाद्यान्न लेने के लिए 7 बार अंगूठा प्रत्येक खाद्यान्न के लिए प्रत्येक बार देना पड़ेगा। जिसमें गेहूं ,चावल ,नमक ,किरासन तेल, गरीब कल्याण योजना के तहत वितरित किए जाने वाला गेहूं और चावल आदि शामिल है। राज्य खाद्य निगम गोदाम एवं डोर स्टेप डिलीवरी द्वारा समय पर दुकानदारों को खाद्यान्न उठाव एवं डिलीवरी डिलीवरी नहीं होने के कारण कई समस्या खड़ी होती है। जब डीलरों के पास समय से खाद्यान्न का उठाव एवं डिलीवरी नहीं होगा तो विभागीय निर्देश के अनुसार शत प्रतिशत वितरण कैसे होगा। साथ ही हम लोगों के द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत जो राशन वितरित किया गया था उसका कमीशन का आवंटन आ जाने के बाद भी अभी तक डीलरों को भुगतान नहीं किया जा रहा है साथ ही जो खाली जुठ बोरा जमा किया गया था उसका मूल्य भुगतान भी अभी तक नहीं हुआ है। सम्मेलन में अनेक समस्याएं एवं संगठन के बारे में प्रदेश अध्यक्ष के समस्त रखते हुए समाधान करने की मांग की गई एवं जरूरत पड़ने पर आंदोलन करने की बात कही गई जिसमें सभी डीलरों का भरपूर सहयोग किया जाएगा। महासम्मेलन की व्यवस्था और संचालन श्री मोहन साहू पारस एवं प्रमोद कुमार गुप्ता द्वारा की गई। महासम्मेलन में प्रदेश कमेटी के उपाध्यक्ष महासचिव पदाधिकारी उपस्थित थे।
    जामताड़ा से जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया ,मीडिया प्रभारी देव कुमार साव,महेंद्र यादव ,पांडव यादव ,बीरबल मंडल, आनंद मंडल उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरिमोहन बने मुंबई में कांग्रेस पार्टी सांगठनिक चुनाव के प्रभारी
    Next Article तटीय जिलों के समग्र विकास के लिए अभिसरण मोड के अंतर्गत की गई कुल 567 परियोजनाओं की पहचान, जिनकी अनुमानित लागत है 58,700 करोड़ रुपये.

    Related Posts

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    June 22, 2026

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    June 22, 2026

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.