Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ये है भारत की एक मात्र ऐसी ट्रेन, जिसमें यात्रा करने के लिए किराया नहीं देना पड़ता
    Headlines

    ये है भारत की एक मात्र ऐसी ट्रेन, जिसमें यात्रा करने के लिए किराया नहीं देना पड़ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रेल का सफर करने के लिए किराया देना पड़ता है लेकिन एक ऐसी भी ट्रेन है, जिसमें आप बिना किराया दिए यात्रा कर सकते हैं। ये ट्रेन चलती है भाखड़ा-नागल बांध देखने वालों के लिए। आइए जानते हैं इस ट्रेन के बारे में और समझते हैं कि क्यों इसमें यात्रा करने के लिए कोई किराया नहीं चुकाना पड़ता है।

    यह ट्रेन नागल और भाखड़ा के बीच चलती है। यह हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बॉर्डर पर चलती है। भाखड़ा नागल बांध देखने जाने वाले लोग इस ट्रेन में मुफ्त यात्रा का फायदा उठा सकते हैं। इस ट्रेन की सबसे खास बात यह है कि इसके कोच लड़की के बने हैं और इसमें कोई टीटी नहीं होता है। यह ट्रेन डीजल इंजन पर चलती है, जिसमें हर रोज 50 लीटर डीजल खर्च होता है। पहले इस ट्रेन में 10 बोगियां होती थीं, लेकिन अब सिर्फ 3 बोगियां हैं। साथ ही इसमें एक बोगी पर्यटकों के लिए और एक बोगी महिलाओं के लिए आरक्षित है।
    इस ट्रेन में मुफ्त यात्रा इसलिए कराई जाती है, ताकि लोग भागड़ा डैम को देख सकें। आज की पीढ़ी भाखड़ा नागल डैम को देखे और समझे कि इसे बनाने में कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के जरिए ही इस ट्रेन का संचालन किया जाता है। इस ट्रेन को चलाने के लिए जो रास्ता बनाया गया है, उसे पहाड़ों को काटकर बनाया गया था और ट्रैक बिछाया गया था।

    यह ट्रेन करीब 73 साल पहले 1949 में पहली बार चली थी। इसके जरिए 25 गांव के करीब 300 लोग रोज मुफ्त में सफर करते हैं। स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को इस ट्रेन से सबसे ज्यादा फायदा होता है। इसके जरिए भाखड़ा के आसपास के गांव बरमला, ओलिंडा, नेहला भाखड़ा, हंडोला, स्वामीपुर, खेड़ा बाग, कालाकुंड, नंगल, सलांगड़ी सहित तमाम जगहों के लोग यात्रा करते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसच्चा प्यार: युद्ध में दोनों पैर गंवा बैठी यूक्रेनी नर्स से बॉयफ्रेंड ने अस्पताल में रचाई शादी
    Next Article मोबाइल की जिद कर रही थी नवविवाहिता, नहीं मिला तो दे दी जान

    Related Posts

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026

    भाजपा ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    विश्व संगीत दिवस पर जमशेदपुर म्यूजिकल सर्कल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

    डकैती कांड के फरार चल रहे आरोपी को कांड्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पार्षद धनंजय गुप्ता ने बागानपाड़ा में किया ट्रांसफार्मर उद्घाटन

    बड़बिल मुख्य मार्ग पर यात्री शेड के लिए खुदे गड्ढे दुघर्टना को कर रहा आमंत्रित

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    एईसीएस तुरामडीह विद्यालय में संताली भाषा को तृतीय भाषा के रूप में शामिल करने की मांग

    भाजपा ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान मिलना झारखंड के लिए गौरव का विषय : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.