Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » AIPC ने मनाया अपना स्थापना दिवस
    Breaking News राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य

    AIPC ने मनाया अपना स्थापना दिवस

    News DeskBy News DeskApril 30, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गरिमामय स्थान की संस्था अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन के बाइसवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर संस्था की संरक्षक औ प्रदेश प्रभारी डॉ आशा गुप्ता जी के निवास स्थान पर उनकी अध्यक्षता में संस्था के सम्मानित सदस्यों द्वारा स्त्री और कविता के तहत सुंदर सफल काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। डाँ अनिल कुमार गुप्ता संस्था के संरक्षक की उपस्थिति में कवयित्रियों ने विभिन्न विषयों में काव्य पाठ किया।
    पद्मा प्रसाद जी द्वारा केमिस्ट्री
    केमेस्ट्री परीक्षा थी ज़िस दिन,
    डर-डर के मन बेहाल था ,
    सारी रात जगा ,फिर भी !
    चिंता से हृदय धड़कता था ।

    सरिता सिंह ने
    चुप्पी पर अपनी
    मेरी और तुम्हारी चुप्पी
    साथ साथ रहकर ,
    फिर भी अलग,
    सरिता सिंह

    अर्पणा संत सिंह जी ने नये प्रयोग की कविता सुनायी “अपने हर pain को, stress को
    Strength मे transform किएँ जाती हूँ
    हाँ! मैं स्त्री हूँ …. यूं ही empowered हुये जाती हूँ।

    सुनों अफगान की स्त्रियों
    सुनों
    हम महसूस कर रहे हैं
    वो आतंक का साया
    वो कैदी से भी बदतर जिंदगी का दर्द
    गोलियों के शोर से गुंज रहा है संसार

    आनंदबाला जी ने स्त्री पर

    मैं स्त्री हूंँ
    स्त्रीदेह है मेरी

    नहीं चाहिए मुझे
    कोई सम्मान
    स्त्रीत्व के नाम पर

    दे सकते हो तो दो
    चेतना के नाम पर
    जाँचो मुझे
    बोध के नाम पर
    आँको मुझे
    मेरे मन की उँचाई
    को जान कर

    या पहचानों केवल
    इंसान के तौर पर।

    डॉ अनिता शर्मा जी संतान द्वारा अपने नव जीवन के लिए घर से दूर जाने की माँ की पीड़ा व्यक्त करती कविता ने सबके आँखें छलका दी।

    बस एक बूंद आंख की कोर को नम कर जाती है
    बिखरा बिखरा मन समेटूँ
    की बिखरा बिखरा तुम्हारा समान समेटूँ

    प्रतिभा प्रसाद जी द्वारा
    राजनीतिक या जीवन के
    *समीकरण*पर ज्वलंत कटाक्ष

    जीवन के इस समीकरण में ।
    जोड़ घटाव और गुणा भाग में ।
    समय कदाचित खेल खेलता ।
    किससे किसका समीकरण है ।
    कौन किसका उत्प्रेरक कण है ‌।
    कौन छल प्रपंच रचा है ।
    चौसर का पासा फेका ‌है‌ ।।

    डॉ आशा गुप्ता जी ने
    नियति साकार हो जाती जो
    और
    गर धरा ना होती तो कविता द्वारा मानव जीवन में धरा की अहमियत को बताया ।
    ए आई पी सी संस्था के हमारे देश भारत के हर प्रांत और विदेशों से पंद्रह हजार से अधिक कवयित्री सदस्य हैं । नारी चेतना के संघर्ष के उजागर करने के लिए संस्था की स्थापना प्रोफेसर डॉ लारी आजाद जी द्वारा 2000 में की गई । अमृता प्रीतम, माया गोविंद पद्मा सचदेव संग अनेक विशिष्ट कवयित्रीयाँ ,डॉ विंदेश्वर पाठक, डॉ विश्वनाथ कराड जैसे विद्वत जन इसके संरक्षक बने । इसका उद्देश्य नारियों की जागरूकता उनके गुणों को उजागर करना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article लखनऊ सुपर जायंट्स की पंजाब किंग्स पर 20 रन से जीत, तीसरे स्थान पर पहुंची टीम

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.