Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जमशेदपुर महानगर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आगाज, तीन दिवसीय शिविर में 15 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा जमशेदपुर महानगर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आगाज, तीन दिवसीय शिविर में 15 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण

    News DeskBy News DeskApril 29, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    भाजपा जमशेदपुर महानगर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आगाज, तीन दिवसीय शिविर में 15 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण।
    ■ प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ता निर्माण और उनकी प्रतिभा को निखारने का माध्यम: बिरंची नारायण
    ■ आज प्रथम सत्र में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह होंगे शामिल, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, शिवपूजन पाठक एवं अनिल शर्मा भी करेंगे कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित
    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार को आगाज हुआ। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में बिस्टुपुर स्थित राजस्थान भवन सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, बोकारो के विधायक एवं विधानसभा में विपक्षी दल के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण, पूर्व विधायक मेनका सरदार एवं महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने विधिवत रूप से किया। इस दौरान नेताओं ने पार्टी के पितृ पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन और सामूहिक रूप से वर्ग गीत के साथ शिविर का शुभारंभ किया।
    भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण शिविर की प्रस्तावना और विषयों के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को अनुशासित और विचारधारा आधारित दल बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से गंभीरता के साथ विषयों की जानकारी लेने का आह्वान किया।
    प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बोकारो के विधायक बिरंची नारायण ने प्रशिक्षण शिविर को पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा की जानकारी देने वाला महत्वपूर्ण पहलू बताया। प्रशिक्षण शिविर को संगठन कार्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कार्यकर्ताओं के निर्माण का अहम अंग बताया। प्रशिक्षण शिविर में भारत का बढ़ता हुआ सुरक्षा सामर्थ्य पर संबोधित करते हुए कहा कि भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धि है। देश मे जब से मोदी सरकार आयी है तबसे लगातार भारत का सुरक्षा सामर्थ्य बढ़ रहा है और सीमा सुरक्षा के साथ देश को आंतरिक रूप से भी सुरक्षित रख पा रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने परमाणु परीक्षण कर देश को परमाणु संपन्न देश बनाया। नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बॉर्डर की सुरक्षा कवच तैयार किया है। उन्होंने कहा  कि किस प्रकार भारत को छोटे-छोटे देश भी एक समय पर आंख दिखाते थे। आज विश्व की महाशक्ति माने जाने वाले देश भी भारत को आगे रखते हैं। एक समय था जब भारत के सैनिकों को पाकिस्तानी सैनिक मार देते थे और उनके सिर कलम कर ले जाते थे। परंतु आज भारतीय सैनिक को पाकिस्तान सुरक्षित भारत वापस भेजते हैं। यह आज का समर्थ भारत है।
    द्वितीय सत्र में आत्मनिर्भर भारत पर संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह ने देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मोदी सरकार द्वारा किये गए कार्यों और प्रयासों की जानकारी दी।
    तृतीय सत्र में सरायकेला-खरसंवा जिले के प्रभारी सह भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद ने भारत के वैश्विक परिदृश्य पर शिविर को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में वैश्विक परिदृश्य में भारत का गौरव बढ़ा है। पिछले कुछ वर्षों में भारत की स्थिति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अत्यधिक सुदृढ़ हुई है। रूस और यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि में अत्यधिक दबाव के पश्चात भी भारत ने स्वयं के राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने पक्ष को विश्व पटल पर मजबूती से रखा है। यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर भारत ने जो स्टैंड लिया है उसे लेकर अमेरिका और अन्य यूरोपीय देशों को भी अपना रुख नरम करना पड़ा है। भारत आज अपने फैसले लेने में सक्षम है। भारत आज विश्व के देशों से आंख से आंख मिलाकर बात करता है, आंख झुका कर नहीं। कहा कि वैश्विक परिदृश्य में भारत के बढ़े हुए महत्व को अब कोई भी नजरंदाज नहीं कर सकता है।
    प्रशिक्षण शिविर के दौरान मंच संचालन महामंत्री अनिल मोदी, राकेश सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा  ने किया।
    शिविर में मंचस्थ अथितियों के साथ जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, प्रदीप महतो, महामंत्री राकेश सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, पप्पू सिंह, नारायण पोद्दार, बिनोद सिंह, ज्ञान प्रकाश, संजीव कुमार, अमित अग्रवाल, मुचिराम बाउरी, बिनानन्द सिरका, ज्योति अधिकारी, अजीत कालिंदी, रेणु झा, मुकेश मिश्रा, सुबोध झा, मीणा देवी, प्रमिला देवी, सुजॉय घोष, शांति देवी, सानंद प्रधान, कार्तिक महतो, प्रोबिर चटर्जी राणा, पप्पू मिश्रा, श्रीराम प्रसाद,  हेमंत साहू, सुशीला साहू, विभीषण सरदार, सुनील सिंह, संतोष भंज, बनमाली तिवारी, लक्ष्मण सिंह, भारती देवी, बिमल जालान, पंचम जंघेल, ओम प्रकाश सिंह, मुरलीधर बर्णवाल, हरेंद्र पांडेय, जटाशंकर पांडेय, पंकज सिन्हा, जितेंद्र कुमार मिश्रा, राम बाबू शाह, संजीव सिंह, उपेंद्र चतरथ व अन्य उपस्थित थे।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article जनता के लिए नहीं सत्ता के लिए भाजपा का हाहाकार :समरेंद्र नाथ तिवारी

    Related Posts

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जाम और महिला न्याय में देरी पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने उठाई आवाज

    April 28, 2026

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    April 27, 2026

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जाम और महिला न्याय में देरी पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने उठाई आवाज

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.