Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिन भर राज्य में बिजली के संकट के संबंध में सरकार के अधिकारियों के संपर्क में रहा:सरयू राय
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    दिन भर राज्य में बिजली के संकट के संबंध में सरकार के अधिकारियों के संपर्क में रहा:सरयू राय

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिन भर राज्य में बिजली के संकट के संबंध में सरकार के अधिकारियों के संपर्क में रहा:सरयू राय
    मैं आज दिन भर राज्य में बिजली के संकट के संबंध में सरकार के अधिकारियों के संपर्क में रहा. शाम में विभागीय सचिव ने हाथ खड़ा कर दिया और कहा कि अधिकतम मूल्य देने की पेशकश के बावजूद बाज़ार में बिजली नहीं मिल रही है. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड आज 100 मेगावाट से अधिक बिजली नहीं खरीद पाया. इन्होंने 1000 मेगावाट बिजली ख़रीदने के लिये इंडिया एनर्जी एक्सचेंज में अधिकतम 12 रू॰ प्रति मेगावाट की अधिकतम दर से कल से बोली लगाया हुआ है और अभी भी लगाये हुए हैं. परंतु 100 मेगावाट से अधिक बिजली नहीं मिल पाई.

    आज देश भर से बिजली ख़रीद के लिये इंडिया एनर्जी एक्सचेंज में लगाई गई बोली और एक्सचेंज में बिजली बेचने वालों के पास दिन भर उपलब्ध रही बिजली की घंटावार विवरण तालिका निम्नवत है. इसके अनुसार पूरे देश में बिजली की माँग
    इसके 35,557 मेगावाट से 45,555 मेगावाट रही परंतु एनर्जी एक्सचेंज 190 से 300 मेगावाट तक ही बिजली दे पाया जिसमें से सरकारी अधिकारियों के अनुसार झारखंड 100 मेगावाट ख़रीद पाया.

    नतीजा है कि राज्य में बिजली संकट बरकरार है. राज्य सरकार को चाहिये कि कम से कम 300 मेगावाट बिजली रोज़ाना ख़रीदने की व्यवस्था करने के लिये केन्द्र सरकार से आग्रह करें तभी राज्य का बिजली संकट दूर हो सकता है.

    सवाल है कि जब केन्द्र के बिजली राज्य मंत्री कहते हैं कि देश में बिजली की जितनी खपत है उससे अधिक उत्पादन है तो फिर एनर्जी एक्सचेंज में यह बिजली किये नहीं आ रही है और अंधिकतम मूल्य देने के लिये तैयार रहने के बाद भी झारखंड को बिजली क्यों नहीं मिल पा रही है.

    राज्य सरकार और केन्द्र सरकार दोनों को इस बारे में सार्वजनिक रूप से स्थिति स्पष्ट करनी चाहिये.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर झारखंड में गहराते बिजली संकट के जल्द निदान का आग्रह किया
    Next Article जमशेदपुर:इफ्तार में दिखी गंगा जमुनी तहजीब

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.