Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गार्डन गैलरिया मॉल में युवक की पीट-पीट कर हत्या के बाद गांव में भी पसरा मातम, नौ लोगों पर मामला दर्ज, सात गिरफ्तार
    Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    गार्डन गैलरिया मॉल में युवक की पीट-पीट कर हत्या के बाद गांव में भी पसरा मातम, नौ लोगों पर मामला दर्ज, सात गिरफ्तार

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaApril 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नोएडा। यहां के सेक्टर-39 स्थित गार्डन गैलरिया मॉल में सोमवार रात को 30 साल के बृजेश राय की बाउंसरों की पिटाई से मौत की खबर से उनके बिहार स्थित गांव में मातम पसरा हुआ है। अपने छोटे बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद पिता श्रीकांत राय और मां मंजू देवी पूरी तरीके से टूट गए हैं। बता दें कि गार्डन गैलरिया मॉल में बिल को लेकर हुए झगड़े में बृजेश राय की मौत हो गई थी। उसे बाउंसरों ने पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया। बृजेश बिहार के सिवान का रहने वाला था और वह एक निजी कंपनी में कर्मचारी था। वह अपने साथियों के साथ मॉल के लोस्ट लेमन पब में पार्टी मानने गया था।पुलिस ने रेस्तरां के कर्मचारियों के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस मामले में कुल नौ लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें सात लोग अभी तक गिरफ्तार हो चुके हैं।
    मृतक बृजेश राय के पिता श्रीकांत राय ने विहार में मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘जिस बाउंसर की पिटाई की वजह से उनके बेटे की मौत हुई है, उसका हाथ काटकर मुझे दे दिया जाए, तभी मुझे शांति मिलेगी। उन्होंने
    इस मामले में बृजेश के दोस्तों पर भी नाराजगी व्यक्त की। दरअसल, घटना के वक्त मौजूद दोस्तों ने बृजेश की हत्या की खबर उसकी पत्नी या परिवार के किसी अन्य सदस्य को देने की भी जहमत नहीं उठाई और घटनास्थल से भाग खड़े हुए। परिजनों ने बताया कि वह अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए पूरे परिवार के साथ 20 अप्रैल को भागलपुर पहुंचा था और फिर 25 तारीख को दिल्ली लौट गया था, उसी रात यह घटना घटी। उन्होंने बताया कि अपने भतीजे के जनेऊ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बृजेश 30 मई को दोबारा गांव आने वाला था। परिजनों ने बताया कि बृजेश राय की शादी पूजा से मई 2015 में हुई थी और उसका साढ़े 4 साल का बेटा और 3 साल की बेटी है। बृजेश की मौत को लेकर हसनपुरा गांव के लोगों ने भी नाराजगी जाहिर की। गांव के लोगों ने मांग की कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस पूरे मामले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार से बात करें और उन पर दबाव बनाएं ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजनीतिक रही पीएम की स्वास्थ्य को लेकर बैठक: मंत्री बन्ना गुप्ता
    Next Article भाजपा जमशेदपुर महानगर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का कल होगा आगाज, ज्ञानवर्धक सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.