मूलभूत नागरिक सुविधा की बदहाली को लेकर भाजपा का विरोध-प्रदर्शन कल, मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगरपरिषद के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन की तैयारी।
जमशेदपुर। मानगो, उलीडीह, आजादनगर क्षेत्र एवं जुगसलाई क्षेत्र के नागरिक सुविधा की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी गुरुवार को मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगरपरिषद के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करेगी। बुधवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्षों को प्रदर्शन के निमित्त आवश्यक निर्देश दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि सुबह 9:30 बजे मानगो नगरपालिका कार्यालय पर मानगो, उलीडीह और आजादनगर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में और जुगसलाई नगरपरिषद के कार्यालय पर जुगसलाई मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुटेंगे। भाजपा ने कार्यक्रम की सफलता और विभिन्न पहलुओं को लेकर प्रभारी नियुक्त किये हैं। जिसमें मानगो के लिए जिला कोषाध्यक्ष राजीव सिंह और जुगसलाई के लिए जिला महामंत्री अनिल मोदी नियुक्त किये गए हैं। जिलाध्यक्ष ने बैठक में प्रभारी से तैयारियों के निमित्त रिपोर्टिंग ली।
बैठक के दौरान जिला उपाध्यक्ष बारी मुर्मू, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, महामंत्री राकेश सिंह, अनिल मोदी, मंत्री जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, कार्यालय प्रभारी बोलटू सरकार, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सोशल मीडिया प्रभारी बिनोद सिंह, ज्ञान प्रकाश, आईटी सेल प्रभारी नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मनी मोहंती समेत मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रयाद, ज्योति अधिकारी, मुचिराम बाउरी, मोहम्मद निसार, अजीत कालिंदी, बिनानन्द सिरका, सुमित श्रीवास्तव मौजूद थे।

