Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निवेशकों के डूबे 2.5 लाख करोड़
    Breaking News Business Headlines

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निवेशकों के डूबे 2.5 लाख करोड़

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज भारी बिकवाली देखने को मिल रही है. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में बड़ी गिरावट है. सेंसेक्स 1000 अंकों से ज्यादा टूट गया है. जबकि निफ्टी 17200 के नीचे आ गया है. आज कारोबार में बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है.निफ्टी पर आईटी इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा टूट गया है. जबकि बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में 1.8 फीसदी और 2 फीसदी कमजोरी देखने को मिल रही है. सिर्फ मेटल इंडेक्स ही हरे निशान में ट्रेड करता दिख रहा है. आटो और रियल्टी इंडेक्स करीब 1 फीसदी और 1.5 फीसदी कमजोर हुए हैं. एफएमसीजी और फार्मा इंडेक्स भी लाल निशान में दिख रहे हैं.
    आज के कारोबार में निफ्टी के 50 में से 7 शेयरों में तेजी के साथ हरे निशान के साथ ट्रेड हो रहा है और 43 शेयर ऐसे हैं जहां गिरावट के लाल निशान में ट्रेडिंग देखी जा रही है. जबकि सेंसेक्स के 30 शेयरों में केवल 4 शेयर हरे निशान में तो 26 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहा है. आज सेक्टरवार बाजार में तेजी वाले सेक्टर देखें तो एफएमसीजी, मेटल्स को छोड़ सभी सेक्टर्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. स्मॉल कैप और मिडकैप शेयरों में भी भारी गिरावट देखी जा रही है. बैंकिंग, ऑटो, आईटी, फार्मा जैसे सेक्टर्स में गिरावट देखी जा रही है.
    आज के ट्रेड में चढ़ने वाले शेयरों को देखें तो एनटीपीसी 1.59 फीसदी, टाटा स्टील 0.87 फीसदी, एम एँड एम 0.49 फीसदी, पावर ग्रिड 0.17 फीसदी, एचयूएल 0.12 फीसदी, नेस्ले 0.05 फीसदी, आईटीसी के शेयर 0.04 फीसदी के उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं. इंफोसिस 5.87 फीसदी, टेक महिंद्रा 3.92 फीसदी, कोटक महिंद्रा 2.88 फीसदी, एचडीएफसी 2.66 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 2.38 फीसदी, विप्रो 2.17 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 1.23 फीसदी, एक्सिस बैंक 01.67 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली समेत कई शहरों में हुई हिंसा का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, NIA से जांच कराने की मांग
    Next Article देश में कोरोना वायरस के मामलों में 90 फीसदी से ज्यादा का उछाल, 2183 नए केस आए सामने

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.