Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा विधायक दल के नेता पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बोला हमला, कहा- खनिज संपदा को लूटने और लुटाने में लगी है हेमंत सरकार
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    भाजपा विधायक दल के नेता पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बोला हमला, कहा- खनिज संपदा को लूटने और लुटाने में लगी है हेमंत सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2022No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा विधायक दल के नेता पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बोला हमला, कहा- खनिज संपदा को लूटने और लुटाने में लगी है हेमंत सरकार

    ■ बोले बाबूलाल- हेमंत है तो लूटने की हिम्मत है, सीएम हेमंत सोरेन अपने नाम पर खनिज पट्टा ले रहे हैं, जब नाविक ही नाव डुबोने में लगा है तो बचाएगा कौन

    हिन्दू युवा वाहिनी के हिन्दू महासम्मेलन में गरजे भाजपा नेता कपिल मिश्रा, कहा- पूरे देश में योगी मॉडल से आएगा कानून का राज

    जमशेदपुर। भाजपा विद्यायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार खनिज संपदाओं को लूटने और लुटाने में लगी है। हेमंत सरकार के 28 महीने के शासन में जनता त्रस्त हो चुकी है। पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी की स्थिति भयावह है। बाबूलाल मरांडी रविवार को जमशेदपुर परिसदन में प्रेस-वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के 28 महीने बाद भी हेमंत सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था रसातल में है और आपराधिक घटनाओं का ग्राफ प्रतिदिन बढ़ रहा है। प्रतिदिन चोरी, लूटपाट, डकैती और छिनतई की घटनाओं से जनता भयाक्रांत है। राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे सरकार ने सरकारी कर्मचारी और पदाधिकारी को अवैध वसूली में लगा दिया है।बाबूलाल मरांडी ने लोगों के पुलिस कस्टडी में हो रहे मौत पर भी चिता जताते हुए कहा कि साहेबगंज, कोडरमा समेत दर्जनों स्थानों पर पुलिस की पिटाई से लोगों की मौत हो रही है। सरकार राज्य की प्राकृतिक खनिज संपदाओं को लूटने और लुटाने में मस्त है। पूरे राज्य में बालू के अवैध खनन जोरों पर है। अवैध वसूली कर बड़े-बड़े ट्रकों से बालू राज्य के बाहर भेजे जा रहे हैं तो गृह-निर्माण के लिए बालू लदे ट्रैक्टर और बैलगाड़ी को पकड़ा जा रहा है। श्री मरांडी ने कहा कि पूर्व की रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा में सरकार में जहां उग्रवादी और अपराधियों पर अंकुश लगा था वे सभी हेमंत सरकार में फिरसे सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने हेमंत सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद हेमंत सरकार ने युवा, महिला, किसान, मजदूर सभी को निराश किया है। उनके बड़े वादे चुनावी मंच और होर्डिंग्स में सिमट कर रह गए।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वसूली की हद तो तब हो गयी जब राज्य के मुख्यमंत्री भी इसमें पीछे नही रहे। सीएम ने अपने नाम से खनन पट्टा ले लिया। हेमंत सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री और वन एवं पर्यावरण विभाग के विभागीय मंत्री भी हैं। ऐसे में उन्होंने खुद ही पर्यावरण क्लीयरेंस के आवेदन दिया और क्लीयरेंस लेकर खुद ही खनन पट्टा हासिल कर लिया। ऐसा करना पद का दुरुपयोग और जनप्रतिनिधि कानून का उल्लंघन और अपराध है। उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने ही नाम पर पत्थर खदान का पट्टा लिया। इसके साथ ही अपने प्रेस- सलाहकार, अपने प्रतिनिधि के नाम पर भी खनिज पट्टा दे दिया। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर इस संबंध में ध्यान आकृष्ट कराते हुए मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल द्वारा चीफ सेक्रेटरी को तलब किये जाने पर चीफ सेक्रेटरी ने जवाब दिया कि खान विभाग के अनुसार मुख्यमंत्री ने खदान को सरेंडर कर दिया है। उनके इस जवाब से मुख्यमंत्री का जुर्म कम नही होता है। कहा कि चोर की चोरी पकड़ाने पर चोरी किये गए समान वापस कर देने से उसका जुर्म खत्म नही हो जाता है। इस मामले को भाजपा सदन से सड़क तक उठाएगी। पंचायत चुनाव के कारण अचार संहिता लगने से ग्रामीण क्षेत्रों में अभी यह आंदोलन नही चलेगा परंतु शहरी क्षेत्र में आंदोलन जारी रहेगा। जबतक इस निरंकुश और भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ कर नही फेकेंगे तबतक चैन से नही बैठेंगे। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन में जरा भी नैतिकता बची है तो उन्हें अविलंब अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सरकार जितने दिन झारखंड में रहेगी राज्य का और राज्य की जनता का उतना अधिक नुकसान करेगी। ऐसी अकर्मण्य सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नही है।

    प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव, जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं राकेश सिंह समेत जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा मौजद थे।

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत: चाईबासा से रांची जाने के क्रम में जमशेदपुर आये बाबूलाल मरांडी का भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में जमशेदपुर परिसदन में जोरदार स्वागत किया गया। परिसदन के गोलचक्कर से परिसदन तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और फूलमालाओं से पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया।

    इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, नंदजी प्रसाद, मानोज कुमार सिंह, डॉ राजीव, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, बारी मुर्मू, जिला महामंत्री अनिल मोदी, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, मणि मोहंती, कौस्तव राय, सुरेश शर्मा, प्रशांत पोद्दार, बिनोद राय, ध्रुव मिश्रा, संदीप शर्मा बौबी, दीपक झा, हेमेंद्र जैन हन्नु, अमरेंद्र पासवान, बबलू गोप, दीपक पॉल, मंटू चरण दत्ता, बजरंगी पांडेय, सुनील मुंडा, त्रिदेव चट्टराज, समेत मोर्चाध्यक्ष अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, ज्योति अधिकारी, अजीत कालिंदी, बिनानन्द सिरका, मुचिराम बाउरी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    हिन्दू युवा वाहिनी के हिन्दू महासम्मेलन में गरजे भाजपा नेता कपिल मिश्रा, कहा- पूरे देश में योगी मॉडल से आएगा कानून का राज

    जमशेदपुर। हिंदू युवा वाहिनी जमशेदपुर महानगर के द्वारा बिस्टुपुर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सतीश सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के फायर ब्रांड नेता कपिल मिश्रा, विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम मनोहर नाथ शाहदेव शामिल हुए। इस दौरान स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष सतीश सिंह ने किया। सम्मेलन को प्रदेश महामंत्री अधिराज सिंह ने संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष राम मनोहर नाथ शाहदेव ने हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष के रूप में संदीप सिंह के नाम की घोषणा की।

    भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे प्राचीन धर्म सनातन ने पूरे विश्व को दिशा दिखाई। पूरा विश्व सनातन के नीति, रीति-रिवाज को अपना रहा है।

    झारखंड की धरती पर पहली बार पधारे कार्यक्रम के मुख्यातिथि भाजपा के फायर ब्रांड नेता, पूर्व मंत्री और हिन्दू इकोसिस्टम के संस्थापक कपिल मिश्रा ने हिंदू महासम्मेलन को संबोधित किया। हिंदू युवाओं को संगठित और जागरूक होने का आवाहन किया।

    हिन्दू महासम्मेलन में मुख्य रूप से हिंदू युवा वाहिनी के झारखंड प्रदेश प्रभारी संतोष झा, प्रदेश मंत्री मिथिलेश पाठक, जिला संरक्षक महंत श्री मेघानंद सरस्वती, जिला उपाध्यक्ष विपिन तिवारी, जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, जिला उपाध्यक्ष देवाशीष चौधरी जिला लीगल सेल के अध्यक्ष अरुण शुक्ला, जिला आईटी सेल के अध्यक्ष सुदीप चौधरी समेत हिंदू युवा वाहिनी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम जिला में सोमवार को शहरी क्षेत्र में 18+ के 05, 15-18 में 01 एवं 12-14 आयु वर्ग में 02 सेंटर वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 6 सेंटर पर टीकाकरण किया जाएगा
    Next Article जमशेदपुर:भीषण गर्मी में दो माह के लिए समाधान ने प्रारंभ किया टैंकर सेवा

    Related Posts

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    June 8, 2026

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.