Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी ने पूर्व वायुसेना प्रमुख को अपने बोर्ड में किया शामिल
    Breaking News Business Headlines

    भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी ने पूर्व वायुसेना प्रमुख को अपने बोर्ड में किया शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने बताया कि उसने शेल इंडिया के पूर्व प्रमुख विक्रम सिंह मेहता और पूर्व एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ को स्वतंत्र गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है. हालांकि, फिलहाल इस पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय से सिक्योरिटी क्लीयरेंस और कंपनी के अन्य सदस्यों से अनुमति मिलना बाकी है.

    सेंटर फोर सोशल एंड इकोनॉमिक प्रोग्रेस (सीएसईपी) के चेयरमैन व विशिष्ठ फेलो विक्रम सिंह मेहता को अनुपम खन्ना के स्थान पर लाया जा रहा हैं. खन्ना का दूसरा कार्यकाल 26 मार्च को समाप्त हुआ था. मेहता ने कहा कि वह बेहद खुश और सम्मानित महसूस कर रहे हैं. बकौल मेहता, “मैंने कंपनी की समयबद्ध, कम खर्च वाली, विनम्र व कुशल सेवाओं की हमेशा सराहना की है. अब मैं कंपनी के अंदर से इसे नई ऊंचाइयों को छूते देखना चाहता हूं.
    विक्रम सिंह मेहता लार्सेन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड, कोलगेट पाल्मोलिव इंडिया लिमिटेड, अपोलो टायर्स लिमिटेड, एचटी मीडिया लिमिटेड और जुबिलैंट फूडवर्क्स लिमिटेड के भी बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के पद पर हैं. इसके अलावा वह थॉमसन रॉयटर्स फाउंडर्स शेयर कंपनी, ओवरसीयर्स ऑफ द फ्लेचर स्कूल और लॉ एंड डिप्लोमेसी, Tufts University व मैक्रो एडवाइज़री पार्टनर्स के ग्लोबल एडवाइज़री बोर्ड में भी शामिल हैं.

    भारत के पूर्व एयर चीफ मार्शल बी. एस. धनोआ ने अपनी नियुक्ति को लेकर कहा है, “इंडिगो के बेहद प्रतिभाशाली बोर्ड से जुड़कर बेहद खुश हूं. इंडिगो हमारे देश में नागरिक उड्डयन क्षेत्र में अग्रणी हैं जिसका सुरक्षा और बेहतर प्रदर्शन में विश्वास है. “बीएस धनोआ फिलहाल हीरो मोटोकॉर्प के स्वतंत्र निदेशक हैं. उन्होंने यह पद अक्टूबर 2020 को ग्रहण किया था.
    धनोआ इंडिगो में एम. दामोदरन का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 3 मई 2022 को समाप्त हो रहा है. धनोआ इंडिगो में 4 मई 2022 को पद संभालेंगे. हालांकि, अगर उनका सिक्योरिटी क्लीयरेंस इस तिथि के बाद आता है तो वह क्लीयरेंस मिलने के बाद से ही पद ग्रहण कर पाएंगे. गौरतलब है कि धनोआ ने 1 जनवरी 2017 से 30 सितंबर 2019 तक वायुसेना के 25वें प्रमुख के रूप में अपनी सेवाए दीं. उन्हीं के कार्यकाल में भारत ने बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशरीर के बालों की फोटो बेचकर महीने में लाखों कमाती है महिला
    Next Article प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, 5 साल की बच्ची तक की ले ली जान

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.