Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्‍मू कश्‍मीर: बारामूला में आतंकी हमले में सरपंच की मौत, पुलिस ने की घेराबंदी
    Breaking News Headlines

    जम्‍मू कश्‍मीर: बारामूला में आतंकी हमले में सरपंच की मौत, पुलिस ने की घेराबंदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीनगर. जम्‍मू कश्‍मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को टारगेट कर हुए आतंकी हमले में एक सरपंच की मौत हो गई. यह घटना जिले के पट्टन के गोशबुघ एरिया की बताई गई है. यहां गांव के मुखिया मंजूर अहमद बांगरू पर नजदीक से आतंकियों ने गोलियां चला दी थीं. घायल सरपंच को पास के अस्‍पताल में ले जाया गया जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. कश्‍मीर में लगातार पंचायत सदस्‍यों को निशाना बनाया जा रहा है और पिछले छह सप्‍ताह में यह किसी पंचायत सदस्‍य की हत्‍या की चौथी घटना है.कश्‍मीर जोन की पुलिस ट्वीट कर बताया कि आतंकियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है. इस घटना पर उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने संवेदनाएं प्रकट की हैं. उन्‍होंने कहा कि मैं सरपंच मंजूर अहमद बांगरू पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं और इस घृणित कार्य के लिए दोषियों को दंडित किया जाएगा. इस दुख की घड़ी में शोक संतप्‍त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. एक्‍सपर्ट का कहना है कि आतंकियों ने अपनी रणनीति बदल दी है. आतंकी जानबूझ कर इस तरह की हत्‍याएं कर दहशत फैला रहे हैं. ऐसा ही पैटर्न उन्‍होंने अक्‍टूबर 2021 में किया था. अचानक ही आम नागरिकों और प्रवासी लोगों पर हमला किया था.
    हालांकि पुलिस और सेना ने ओवर ग्राउंड वर्कर्स को गिरफ्तार कर आतंकियों के नेटवर्क को ध्‍वस्‍त किया है. वहीं इस महीने में 3 अप्रैल को पुलवामा के लोजूरा में बिहार के दो मजदूरों, शोपियां में कश्‍मीरी पंडित को गोली मार दी गई थी. 7 अप्रैल को भी पठानकोट निवासी एक मजदूर को पुलवामा में आतंकियों ने गोली मारी थी. 13 अप्रैल को भी आतंकी हमला हुआ था जिसमें आतंकियों ने एक व्‍यक्ति की हत्‍या कर दी थी. इधर पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी अपनी प्रति क्रिया ट्वीट कर जाहिर की है. उन्‍होंने लिखा है कि टारगेट किलिंग से दुखी हूं, परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. इस रक्‍तपात का कोई अंत नहीं दिखाई दे रहा है. लेकिन फिर भी भारत सरकार कश्‍मीर के प्रति अपनी सोच और रणनीति नहीं बदल रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईपीएल: सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराया
    Next Article भारत का जीत का सिलसिला बरकरार, प्रो लीग के दूसरे मैच में भी जर्मनी को दी मात

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.