Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल: सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराया
    Breaking News Headlines

    आईपीएल: सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराकर आईपीएल 2022 में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली है. हैदराबाद ने 176 रन के लक्ष्‍य को 17.5 ओवर में ही राहुल त्रिपाठी और ऐडन मार्कराम के तूफानी अर्धशतक की मदद से हासिल कर लिया. हैदराबाद की टीम इस जीत के बाद आईपीएल 2022 पॉइंट टेबल में 7वें स्‍थान पर पहुंच गई है. उसने 5 में से 3 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं केकेआर की टीम चौथे स्‍थान पर पहुंच गई है.शुरुआत में वो पॉइंट टेबल में दूसरे स्‍थान पर थी.

    ऋषभ पंत की अगुआई वाली दिल्‍ली कैपिटल्‍स 8वें स्‍थान पर है. टॉप पर हार्दिक पंड्या की गुजरात टाइटंस का कब्‍जा है. ऑरेंज कैप की बात करें तो जोस बटलर के पास ही अभी ये कैप है. राजस्‍थान रॉसल्‍स के सलामी बल्‍लेबाज बटलर ने 5 मैचों में 272 रन बनाए हैं. बटलर के बाद इस लिस्‍ट में हार्दिक पंड्या हैं, जिन्‍होंने 228 रन बनाए हैं.
    पर्पल कैप राजस्‍थान के युजवेंद्र चहल के पास बरकरार है. उन्‍होंने अभी तक 12 विकेट लिए हैं. दूसरे पायदान पर टी नटराजन पहुंच गए हैं, जिन्‍होंने केकेआर के खिलाफ 3 विकेट लिए और अब कुल 11 विकेट हो गए हैं. उमेश यादव कुल 10 विकेट के साथ तीसरे स्‍थान पर आ गए है. हैदराबाद के खिलाफ उमेश यादव को कोई सफलता नहीं मिली थी. केकेआर और हैदराबाद के बीच खेले गए आईपीएल 2022 के 25वें मैच की बात करें तो पहले बल्‍लेबाजी करते हुए केकेआर ने निर्धारित ओवर में 8 विकेट पर 175 रन बनाए. केकेआर के लिए नीतीश राणा ने सबसे ज्‍यादा 54 रन बनाए. जबकि आंद्रे रसेल ने 25 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए. हैदराबाद के लिए राहुल त्रिपाठी ने 37 गेंदों पर 71 रन और ऐडन मार्कराम ने नाबाद 68 रन की पारी खेली.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुखविंदर सिंह का अयोध्या में लॉन्च हुआ म्यूजिक वीडियो ‘श्री हनुमान चालीसा’
    Next Article जम्‍मू कश्‍मीर: बारामूला में आतंकी हमले में सरपंच की मौत, पुलिस ने की घेराबंदी

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.