Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बहुत हुआ, अब आतंकवाद के खिलाफ आर-पार की बात हो :अमरप्रीत सिंह काले
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां

    बहुत हुआ, अब आतंकवाद के खिलाफ आर-पार की बात हो :अमरप्रीत सिंह काले

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बहुत हुआ, अब आतंकवाद के खिलाफ आर-पार की बात हो : अमरप्रीत सिंह काले

    यह धर्म युद्ध है, आतंकवाद को जन्म देने और पालने वालों को अब अंजाम भुगतना ज़रूरी

    ऑपरेशन ‘सिंदूर’ पर झारखंड भाजपा प्रवक्ता की तीखी प्रतिक्रिया

    जमशेदपुर, 8 मई 2025 – आज दिल्ली में आयोजित सर्वदलीय बैठक में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध भारतीय सेना और सरकार के साथ खड़े होने के संकल्प का स्वागत करते हुए, झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “अब वक्त आ गया है कि आतंकवाद के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाए। यह धर्म युद्ध है, और आतंक को पालने-पोसने वालों को अब उनके अंजाम तक पहुंचाना जरूरी है।”

    काले ने कहा कि ऑपरेशन ‘सिंदूर’ केवल सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि यह भारत की संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति उसकी अडिग प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रतीक है। उन्होंने कहा, “इस सर्जिकल स्ट्राइक ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि भारत आतंक के खिलाफ किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। भारतीय सेना की यह वीरता, शौर्य और अदम्य साहस को हम सभी का नमन।”

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनका सशक्त नेतृत्व देश को आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की दिशा में निरंतर आगे बढ़ा रहा है।

    काले ने सर्वदलीय बैठक की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की, जिसमें सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने एक स्वर में आतंकवाद के विरुद्ध देश की जांबाज़ सेना और सरकार के हर कदम में पूरी ताक़त के साथ खड़े होने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा, “यह राष्ट्रीय एकता और राजनीतिक परिपक्वता का प्रमाण है कि हम सब एकजुट होकर देश की संप्रभुता, सुरक्षा और शांति के पक्ष में खड़े हैं।”

    अंत में काले ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे सेना और सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए खड़े रहें, और किसी भी उत्पन्न परिस्थिति से निपटने हेतु एक जागरूक नागरिक होने के नाते स्वयं व अन्य को तैयार रहने की प्रेरणा दें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहमें गर्व है भारतीय सेना पर जिन्होंने सिंदूर का बदला लियाः टिकी मुखी
    Next Article ‘आपरेशन सिंदूर’ एक सार्थक पहल और सख्त सन्देश

    Related Posts

    समाजसेवी करनदीप सिंह की पहल रंग लाई, उपायुक्त से मुलाकात में जेम्को कालीमाटी विद्यालय के नए भवन का आश्वासन

    April 25, 2026

    पुलिस खातों में 45 लाख का घोटाला, पश्चिमी सिंहभूम में मचा हड़कंप, आरक्षी समेत कई कर्मी हिरासत में

    April 25, 2026

    अवैध बालू खनन से भटके हाथी, घर में घुसकर मां-बेटी को कुचला

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    समाजसेवी करनदीप सिंह की पहल रंग लाई, उपायुक्त से मुलाकात में जेम्को कालीमाटी विद्यालय के नए भवन का आश्वासन

    पुलिस खातों में 45 लाख का घोटाला, पश्चिमी सिंहभूम में मचा हड़कंप, आरक्षी समेत कई कर्मी हिरासत में

    अवैध बालू खनन से भटके हाथी, घर में घुसकर मां-बेटी को कुचला

    चार माह से राशन नहीं मिलने पर कार्डधारियों ने किया पोटका प्रखंड कार्यालय का घेराव

    टाटा स्टील समर कैंप 2026 का आगाज़ 11 मई से, 31 मई तक चलेगा खेलों का महाकुंभ

    बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और दिव्यांग हितों को लेकर उपायुक्त से मिले कुणाल षाड़ंगी

    पोटका में पंचायती राज दिवस पर संगोष्ठी, ग्राम स्वराज को मजबूत करने पर जोर

    बिजली संकट पर गरमाई सियासत, मानगो और गैर-कंपनी इलाकों में कटौती से जनजीवन बेहाल

    जमशेदपुर: कार सीखने के दौरान हादसा, बाइक सवार घायल

    जमशेदपुर में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह जयंती पर भव्य जनसभा और सांस्कृतिक समागम 25 अप्रैल को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.