Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लंबित एलपीसी को सप्ताह भर में निष्पादित करें : एसी
    Breaking News Headlines झारखंड राष्ट्रीय

    लंबित एलपीसी को सप्ताह भर में निष्पादित करें : एसी

    News DeskBy News DeskMay 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • समाहरणालय स्थित सभागार में जिले में संचालित ओएनजीसी एवं गेल इंडिया परियोजना को लेकर एसडीओ, सीओ एवं कंपनी प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, दिया जरूरी दिशा- निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बोकारो : उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के निर्देशानुसार समाहरणालय स्थित सभागार में अपर समाहर्ता (एसी) मोहम्मद मुमताज अंसारी ने गुरुवार को जिले में संचालित ओएनजीसी एवं गेल इंडिया के परियोजनाओं के भूमि अधिग्रहण को लेकर विधि व्यवस्था से संबंधित मामलों के प्रगति आदि की समीक्षा बैठक की। मौके पर चास एसडीओ श्रीमती प्रांजल ढ़ांडा, एसडीओ बेरमो श्री मुकेश मछुआ, चास एसडीपीओ श्री प्रवीण कुमार, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री शक्ति कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, डीपीएमयू के संजय कुमार, चंदनकियारी एवं गोमिया अंचल के अंचल अधिकारी दोनों कंपनियों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

    बैठक में गेल इंडिया के चंदनकियारी अंचल क्षेत्र में गैस पाइपलाइन अधिष्ठापन एवं ओएनजीसी कंपनी के गैस पाइपलाइन एवं कुआँ अधिष्ठापन को लेकर जारी भू-अधिग्रहण की प्रगति की जानकारी ली।

    अपर समाहर्ता ने चंदनकियारी अंचल अधिकारी एवं गोमिया अंचल अधिकारी को संबंधित अधिग्रहित भूमि का लैंड पोजिशनिंग सर्टिफिकेट (एलपीसी) संबंधित कंपनियों को सप्ताह भर में निष्पादित करते हुए निर्गत करने का निर्देश दिया। उन्होंने भूमि अधिग्रहण कार्य में उत्पन्न हो रहे विधि व्यवस्था से संबंधित मामलों की अंचल वार समीक्षा की एवं संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को जरूरी दिशा-निर्देश दिया।

    प्रस्तावित परियोजना में गति को लेकर योजनाबद्ध कार्य करने की बात कहीं। जिला भू अर्जन टीम को आगामी 15 मई को सिल्फोर में ओएनजीसी पाइप लाइन अधिष्ठापन को लेकर पंचायत भवन में शिविर लगाकर शेष रैयतों के बीच मुआवजा वितरण को लेकर मामलों पर सुनवाई करने का निर्देश दिया। उक्त शिविर में ग्रामीण/रैयत, अंचलाधिकारी, राजस्व कर्मी, अमीन व पुलिस जवान आदि शामिल होंगे। उन्होंने सिल्फोर में 05 एकड़ भूमि अधिग्रहण को लेकर भी 16 मई को बैठक करने की बात कहीं।

    उधर, गेल इंडिया के चंदनकियारी के नयावन में कुछ रैयत द्वारा आपत्ति/विवाद के मामलों को अनुमंडल पदाधिकारी चास को एजेंसी – कंपनी के पदाधिकारियों संबंधित रैयतों के साथ बैठक कर निर्देश दिया।

    इसके अलावा बैठक में कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा हुई एवं जरूरी दिशा-निर्देश अपर समाहर्ता द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआतंकवाद के विरुद्ध भारत की निर्णायक प्रतिक्रिया
    Next Article कला-संस्कृति तथा खेलकूद की गतिविधियों से रूबरू हुए युवा

    Related Posts

    टंडवा में हाईवा वाहन चोरी, मालिक ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार

    October 11, 2026

    55 वर्षों से मां दुर्गा की आराधना करा रहे पंडित शक्ति पोदो मजूमदार, भक्ति और समर्पण की मिसाल

    October 11, 2026

    संस्था के नाम पर बैठक और चंदा वसूली करने पर होगी कानूनी कार्रवाई, मां रंकिणी घाट समिति ने जारी किया नोटिस

    October 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    favorite rest recheck article 772392

    टंडवा में हाईवा वाहन चोरी, मालिक ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार

    55 वर्षों से मां दुर्गा की आराधना करा रहे पंडित शक्ति पोदो मजूमदार, भक्ति और समर्पण की मिसाल

    संस्था के नाम पर बैठक और चंदा वसूली करने पर होगी कानूनी कार्रवाई, मां रंकिणी घाट समिति ने जारी किया नोटिस

    महिला रेलकर्मियों ने अयोध्या में किए राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन

    योगी की अखिलेश को चुनौती, बोले अयोध्या से दोनों लड़कर आजमा लें किस्मत

    चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप, कांग्रेस आंदोलन तेज करेगी

    देल्हो घाटी में फ्लाई ऐश लदे हाइवा ने ब्रेकडाउन कोयला वाहन में मारी टक्कर, चालक घायल

    सोना देवी विश्वविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    गोल्ड मेडल गले में, ट्रॉली हाथों में: आखिर खिलाड़ियों के सम्मान में सिस्टम पीछे क्यों?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.