Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत का जीत का सिलसिला बरकरार, प्रो लीग के दूसरे मैच में भी जर्मनी को दी मात
    Breaking News Headlines खेल

    भारत का जीत का सिलसिला बरकरार, प्रो लीग के दूसरे मैच में भी जर्मनी को दी मात

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भुवनेश्वर. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी की अनुभवहीन टीम को एफआईएच प्रो लीग के दूसरे और अंतिम मैच में 3-1 से हरा दिया. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने हॉकी प्रो लीग की तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति ओर मजबूत कर ली. भारत के लिए सुखजीत सिंह (19वें मिनट), वरुण कुमार (41वें) और अभिषेक (54वें मिनट) ने गोल दागे जबकि जर्मनी के लिए एकमात्र गोल एंटोन बोकेल (45वें मिनट) ने किया. भारत ने पहले मैच में जर्मनी को 3-0 से मात दी थी.

    भारत अब 12 मैचों में 27 अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि जर्मनी 10 मैचों में 17 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. जर्मनी की 22 सदस्यीय टीम में से 6 खिलाड़ियों ने इन दोनों मैचों के जरिए सीनियर स्तर पर पदार्पण किया है. भारत ने पहले क्वार्टर में कुछ हमले बोले लेकिन उन्हें गोल में नहीं बदल सके. दूसरे क्वार्टर में चार मिनट के भीतर सुखजीत ने फील्ड गोल करके भारत को बढत दिलाई. मनप्रीत सिंह और नीलकांता शर्मा के मूव पर उन्होंने सर्कल के दाहिने ओर से यह गोल दागा.
    पहला गोल होने के बाद भारतीयों में ऊर्जा का संचार हो गया और उन्होंने दूसरे क्वार्टर में लगातार हमले बोले. जर्मनी ने भी पलटवार किये लेकिन भारतीय डिफेंस चुस्त और मुस्तैद था. दूसरे हाफ में भारत को तीन मिनट के भीतर पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन हरमनप्रीत का शॉट जर्मन गोलकीपर जीन डेनेबर्ग ने बचा लिया.

    भारत के लिए 41वें मिनट में वरूण ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके बढ़त दोगुनी कर दी. इसके 4 मिनट बाद जर्मनी के लिए एंटोन ने गोल दागा. भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश पहले ही बाहर निकल आये थे और एंटोन ने इसका पूरा फायदा उठाया. अभिषेक ने 54वें मिनट में भारत का तीसरा गोल किया. इन दो जीत के साथ ही एफआईएच प्रो लीग में भारत का घरेलू अभियान खत्म हो गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्‍मू कश्‍मीर: बारामूला में आतंकी हमले में सरपंच की मौत, पुलिस ने की घेराबंदी
    Next Article उपचुनाव: बंगाल की बालीगंज सीट पर TMC और बिहार की बोचहां सीट पर RJD प्रत्याशी आगे

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.