Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज, 12 अप्रैल को हुआ था उपचुनाव
    Headlines राष्ट्रीय

    देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज, 12 अप्रैल को हुआ था उपचुनाव

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaApril 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। आज देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे आने हैं, इसमें बंगाल की दो सीटें और महाराष्ट्र, बिहार और छत्तीसगढ़ की एक-एक सीट शामिल है। उपचुनावों की मतगणना आज यानि शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी और दोपहर तक प्रत्याशियों के हार-जीत को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी, जिन लोकसभा और विधानसभा सभा सीट पर इलेक्शन हुए हैं, उनमें लोकसभा की पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट है, जबकि विधानसभा सीटों की बात करें तो इनमें छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और बिहार की एक-एक विधानसभा सीट शामिल हैं। इन सीटों पर गत 12 अप्रैल को मतदान हुआ था.
    पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से तृणमूल की तरफ से अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव मैदान में थे, जबकि बीजेपी की तरफ से अग्निमित्रा पॉल मैदान में हैं। बता दें कि यह सीट बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे से खाली हुई थी। बाबुल सुप्रियो ने बीजेपी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था। बाबुल सुप्रियो को टीएमसी ने बालीगंज विधानसभा से उपचुनाव लड़ाया है, इस सीट पर बाबुल की टक्कर भारतीय जनता पार्टी की केया घोष और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की सायरा शाह हलीम से है। यह सीट टीएमसी विधायक और ममता सरकार में कैबिनेट मंत्री सुब्रत मुखर्जी के निधन से खाली हुई थी। उधर, छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ सीट पर बीजेपी और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर है। राज्य के मुख्य विपक्षी दल बीजेपी ने एक बार फिर पूर्व विधायक कोमल जंघेल को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी यशोदा वर्मा पर भरोसा जताया है। जनता कांग्रेस पार्टी ने इस उपचुनाव में खैरागढ़ राजपरिवार के दामाद नरेंद्र सोनी को अपना प्रत्याशी बनाया है। उल्लेखनीय है कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। बिहार की बोचहां विधानसभा सीट पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) से डॉक्टर गीता देवी और राष्ट्रीय जनता दल से अमर पासवान प्रत्याशी हैं। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने बेबी कुमारी और कांग्रेस ने तरुण चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। यह सीट वीआईपी विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद खाली हो गई थी।
    उधर, महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट की बात करें तो इस चुनावी क्षेत्र से कांग्रेस ने दिवंगत विधायक चंद्रकांत जाधव की पत्नी जयश्री जाधव को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि बीजेपी ने सत्यजीत कदम पर दांव लगाया है। यह सीट कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव के निधन से सीट खाली हुई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article सुखविंदर सिंह का अयोध्या में लॉन्च हुआ म्यूजिक वीडियो ‘श्री हनुमान चालीसा’

    Related Posts

    राजेश कुमार शुक्ला ने रचा इतिहास: बार काउंसिल चुनाव में हैट्रिक | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का होगा आयोजन

    उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी, जामताड़ा आलोक कुमार के निदेशानुसार जिले के सभी प्रखंडों एवं दोनों निकायों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार परीक्ष्यमान उप-समाहर्ता ने की शिष्टाचार भेंट

    उपायुक्त के निर्देश पर आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका के रिक्त पदों हेतु आमसभा की तिथि जारी

    जिले में कृषि ऋण सशक्तिकरण अभियान जारी, किसानों को केसीसी से जोड़ने पर जोर

    नाबालिग लड़की भगाने के आरोपी सहित वारंटी गिरफ्तार, दोनों भेजे गए जेल

    व्यवसायियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक

    भ्रामक वीडियो जारी कर यात्रियों की समस्याओं से ध्यान भटका रहा रेलवे: रेल यात्री संघर्ष समिति

    जनगणना प्रशिक्षण को लेकर कुंडहित में विशेष बैठक आयोजित

    चांदन गाँव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ निमित्त भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.