Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से कुणाल षाड़ंगी ने की मुलाक़ात, झारखंड के युवाओं में संसदीय कार्यप्रणाली के प्रति जागरूकता लाने के लिए कार्यशाला के आयोजन का किया आग्रह
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा

    राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से कुणाल षाड़ंगी ने की मुलाक़ात, झारखंड के युवाओं में संसदीय कार्यप्रणाली के प्रति जागरूकता लाने के लिए कार्यशाला के आयोजन का किया आग्रह

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से कुणाल षाड़ंगी ने की मुलाक़ात, झारखंड के युवाओं में संसदीय कार्यप्रणाली के प्रति जागरूकता लाने के लिए कार्यशाला के आयोजन का किया आग्रह

    भाजपा झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाक़ात के दौरान कुणाल षाड़ंगी ने उनसे आग्रह किया कि राज्यसभा के द्वारा झारखंड के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और स्कूलों के छात्र- छात्राओं के लिए देश की संसदीय प्रणाली को समझने और उनपर शोध करने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन करवाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी चाहते हैं कि युवाओं की राजनीति में सहभागिता बढ़े। राजनीति के प्रति आम युवाओं में जो नकारात्मक छवि है उसे बदलने के लिए संसदीय प्रणाली की जानकारी विद्यार्थी जीवन से मिलनी चाहिए। इसके लिए समय-समय पर सेमिनार, कार्यशाला, राज्यसभा से जुड़े संसदीय कार्यों के विशेषज्ञों की लेक्चर सिरिज, संसद भ्रमण कार्यक्रमों के आयोजित होने से विद्यार्थियों की रुचि संसदीय प्रक्रिया के प्रति बढ़ेगी। सामाजिक विज्ञान के किताबी ज्ञान से ज़्यादा प्रासंगिकता संसदीय प्रणाली के व्यावहारिक पक्ष रक्षकों जानने में है।

    उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यालय के वरीय पदाधिकारियों को इस निमित्त एक वृहत प्रस्ताव बनाने को कहा है। खाका बनते ही विधानसभा सचिवालय से संपर्क स्थापित किया जाएगा और कोशिश होगी कि ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित हो जिससे छात्र-छात्राओं में देश की संसदीय प्रणाली के प्रति रुचि बढ़ाई जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएकात्मा और समरस समाज के पैरोकार भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी एक सच्चे देशभक्त थे:रघुवर दास
    Next Article भाजपा ने समरसता दिवस के रूप में मनाई अंबेडकर जयंती, समरसता भोज में पूर्व सीएम रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो ने कार्यकर्ताओं के संग किया भोजन

    Related Posts

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    June 22, 2026

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    युद्धविराम से आगे: क्या विश्व अहिंसा की ओर बढ़ेगा?

    कॉलेजियम व्यवस्था: न्यायिक मर्यादा और पारदर्शिता का संतुलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.