Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने समरसता दिवस के रूप में मनाई अंबेडकर जयंती, समरसता भोज में पूर्व सीएम रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो ने कार्यकर्ताओं के संग किया भोजन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा ने समरसता दिवस के रूप में मनाई अंबेडकर जयंती, समरसता भोज में पूर्व सीएम रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो ने कार्यकर्ताओं के संग किया भोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 14, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा ने समरसता दिवस के रूप में मनाई अंबेडकर जयंती, समरसता भोज में पूर्व सीएम रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो ने कार्यकर्ताओं के संग किया भोजन

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर ने भारतीय संविधान के रचयिता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाया। गुरुवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा कमलपुर मंडल अंतर्गत बिडरा पंचायत के बिडरा एवं माचा गाँव में अनुसूचित जाति वर्ग के कालिंदी, बाउरी एवं रूही दास समाज के लोगों के बीच अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस दौरान पार्टी की ओर से ‘समरसता भोज’ आयोजित की गई। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत कालिंदी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी समेत अन्य नेताओं ने स्थानीय निवासियों के संग सामुहिक रूप से जमीन पर बैठकर भोजन किया। भोज में भारी संख्या में सभी जाति वर्ग के लोगों ने एक साथ जमीन पर बैठकर भोजन ग्रहण किया। इससे पहले, उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

    इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि बाबा साहेब को भारतीय संविधान का पिता माना जाता है। उन्होंने भारतीय संविधान में निमभन वर्ग के लोगों को समाज में समानता दिलाने के साथ ऊंच-नीच को जड़ से खत्म किया। बाबा साहेब का भारत के विकास में बड़ा योगदान है। बाबा साहेब के दलित और वंचित समाज के उत्थान के लिए किये गए प्रयास के कारण आज यह वर्ग विकास की मुख्य धारा से जुड़ पाया है। उन्होंने कहा कि जब देश एवं प्रदेश में राष्ट्रविरोधी ताकतें बांटने और तोड़ने में लगे हैं तो वहीं भाजपा कार्यकर्ता एक भारत-श्रेष्ठ भारत के लक्ष्य को पूरा करने में पूरी तन्मयता से लगे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का सम्पूर्ण जीवन पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने वर्तमान हेमंत सरकार पर जनता के साथ वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अबुआ राज दिलाने का सपना दिखाने वाली सरकार के बबुआ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दूसरों के इशारे पर झारखंड की जनता को ठगने का काम कर रही है। 1932 के खतियान की बात कहकर अभी मुंह फेर रही है। वर्तमान सरकार ने किसानों, महिलाओं के लिये पूर्व के राज्य सरकार वाले योजनाओं को बंद कर दिया।

    सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि बाबा साहेब सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत, समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता और आधुनिक राष्ट्र के शिल्पकार थे। उनके सामाजिक समानता के मिशन के केन्द्र में समाज के कमजोर, मजदूर, महिलाएं थीं, जिन्हें वे शिक्षा और संघर्ष से सशक्त बनाना चाहते थे। कहा कि बाबा साहेब ने आर्थिक एवं शैक्षिक उत्थान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

    वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने बाबा साहब अंबेडकर को स्मरण करते हुए कहा कि पार्टी ने समरसता दिवस के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को समरसता सूत्र में बांधकर एकता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया है।कहा कि भाजपा सामाजिक सद्भावना स्थापित करने के साथ जाति-वर्ग के भेद को दूर कर भारत को परम वैभव पर ले जाएगी।

    कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन मोर्चा के जिला महामंत्री पीके करुवा एवं धन्यवाद ज्ञापन कमलपुर मंडल अध्यक्ष प्रधान महतो ने किया।

    इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला मंत्री नीलू मछुआ, विनोद सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रधान महतो, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, सुनील मुंडा समेत अनुसूचित जाति मोर्चा के राकेश मुखी, दिलीप पासवान, पीके करुवा, शंभू कुमार राम, सतीश मुखी, चंद्रशेखर दास, धीरज मुखी, विकास बाउरी, पोरेश कालिंदी, सुजीत दास, विमल रजक, हीरा लाल रजक, शेरा बाग, राहुल रजक, चंदन मुखी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से कुणाल षाड़ंगी ने की मुलाक़ात, झारखंड के युवाओं में संसदीय कार्यप्रणाली के प्रति जागरूकता लाने के लिए कार्यशाला के आयोजन का किया आग्रह
    Next Article जल जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण :दिनेश कुमार

    Related Posts

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    June 22, 2026

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    युद्धविराम से आगे: क्या विश्व अहिंसा की ओर बढ़ेगा?

    कॉलेजियम व्यवस्था: न्यायिक मर्यादा और पारदर्शिता का संतुलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.