Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पेयजल की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उसका तत्काल निराकरण करायें:श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    पेयजल की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उसका तत्काल निराकरण करायें:श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 13, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में सभी प्रखडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी के साथ बैठक, दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

    सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को सरकारी विद्यालय, कस्तूरबा विद्यालय, जन वितरण प्रणाली केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्रों के औचक निरीक्षण का दिया गया निर्देश

    पेयजल की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उसका तत्काल निराकरण करायें:श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त

    सरकारी जमीन के अतिक्रमण का स्वत: संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करें सभी अंचलाधिकारी:श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव की अध्यक्षता में सभी प्रखडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी के साथ बैठक की गई। बैठक में म्यूटेशन, सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के कार्य में तेजी लाने, सड़क दुर्घटना/आपदा के पीड़ितो का मुआवजा भुगतान, आदि तथा विकास योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई । जिला उपायुक्त द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को कस्तूरबा विद्यालय, पीडीएस डीलर, आंगनबाड़ी केन्द्रों के औचक निरीक्षण का निर्देश दिया गया । उन्होने कहा कि किसी भी तरह से यह शिकायत नहीं आनी चाहिए कि पीडीएस डीलरों द्वारा कम अनाज का वितरण किया जा रहा है। सरकारी विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण के क्रम में भोजन की गुणवत्ता, मेन्यू अनुसार भोजन दिया जा रहा या नहीं तथा बच्चों के देखभाल में कोई कोताही तो नहीं बरती जा रही इसकी जरूर समीक्षा करें। जिला उपायुक्त द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल संबंधी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निराकरण का निर्देश दिया । उन्होने कहा कि किसी स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र या विद्यालय में पेयजल समस्या नहीं रहे इसके लिए अभियान चलाते हुए तत्काल समाधान निकालें।

    जिला उपायुक्त द्वारा सभी प्रखंडों में लंबित म्यूटेशन के कार्य की समीक्षा के क्रम में इसके जल्द निष्पादन के कार्ययोजना को लेकर पृच्छा की गई। उन्होने सभी अंचलाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि म्यूटेशन रिजेक्ट करने के क्रम में उचित कारण जरूर लिखें। रिजेक्ट क्यों हुआ इस संबंध में आवेदकों को सूचना जरूर मिले ताकि वे फिर से आवेदन जमा कर सकें। साथ ही लंबित लैंड डिमार्केशन को लेकर कहा गया कि रिजेक्शन क्यों किया गया उसका कारण बताते हुए अग्रसारित करें ।

    जिला उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि अपने पोषक क्षेत्र में आप सभी सरकारी जमीन के कस्टोडियन हैं ऐसे में किसी भी सूत्र से सरकारी जमीन के अतिक्रमण की जानकारी मिले तो स्वत: संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। अतिक्रमण के मामलों को शुरूआती स्टेज में ही देखें ताकि वो आगे चलकर ज्यादा जटिल नहीं हो सके। सरकारी विद्यालयों के कक्षा 01 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने में तेजी लाने का निदेश दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में सभी बीईईओ को कार्ययोजना बनाकर कार्य कराने का निदेश दिया गया ताकि जल्द से जल्द शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित हो सके । बैठक में सड़क दुर्घटना एवं आपदा पीड़ितों के मुआवजा भुगतान की भी समीक्षा की गई। साथ ही सरकारी योजनाओं के क्रियान्वनयन को लेकर भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में सभी अंचलाधिकारी को जल्द यथोचित कार्रवाई हेतु निदेशित किया गया। जिला उपायुक्त ने कहा कि पंचायत एवं ग्राम स्तर पर कार्य कर रहे पंचायत सेवक, आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका, रोजगार सेवक आदि आपसी समन्वय से अपने पोषक क्षेत्र में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर 21 दिनों में मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करवाना सुनिश्चित करेंगे।

    जिला उपायुक्त ने बताया कि लगभग 29 हजार बच्चों का बैंक खाता अबतक नहीं खुल पाया है। उन्होने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को इस संबंध में बीएलबीसी की बैठक तथा संबंधित बैंक शाखा प्रबंधको के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जल्द खाता खुलवाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि बैंक खाता नहीं होने से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से बच्चे वंचित रह जाएंगे ऐसे में इसे गंभीरता से लें । साथ ही 18-22 अप्रैल तक प्रखडों में आयोजित किए जाने वाले स्वास्थ्य मेला को लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने का निदेश दिया गया ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिलापदाधिकारी के आदेश पर बीडीओ ,सीओ, एवं डीसीएलआर ने पंचायतों में पहुँच कर सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं का किया निरीक्षण।
    Next Article त्रिकूट पर्वत से लोगों को बचाने के लिए जवानों का आभार : भरत सिंह

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.