Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलेगा पहला लता मंगेशकर अवॉर्ड, परिवार ने दी ये जानकारी
    Breaking News Headlines

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलेगा पहला लता मंगेशकर अवॉर्ड, परिवार ने दी ये जानकारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. इसी साल 6 फरवरी को सुर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनके निधन की खबर से हर आंखें नम हो गई थी. अब उनकी याद में उनके परिवार ने लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की है. इसमें सबसे पहला अवॉर्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया जाएगा. उषा मंगेशकर ने ये जानकारी दी.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत रत्न लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार दिया जाएगा. ये पुरस्कार 24 अप्रैल को मुंबई में प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किया जाएगा. लता मंगेशकर की बहन उषा मंगेशकर ने जानकारी दी कि, प्रधानमंत्री पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए सहमत हो गए हैं. वो लता दीदी को अपनी बहन मानते थे.
    यह पुरस्कार उस व्यक्ति को दिया जाएगा जिसने मनोरंजन, खेल, सामाजिक और राजनीतिक जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है. इस बार जिन्हें पुरस्कार दिया जाएगा उनका नाम आपको बताते है-

    लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (विशेष): आशा पारेख

    मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (संगीत): राहुल देशपांडे

    मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (विशेष): जैकी श्रॉफ

    मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (आनंदमयी): मुंबई डब्बावाला

    गौरतलब है कि 6 फरवरी को 92 वर्ष की उम्र में महान गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया था. उनके निधन पर पीएम मोदी ने कहा था, दयालु और सबकी परवाह करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं. उनके निधन से देश में एक खालीपन पैदा गया है, जिसे भरा नहीं जा सकता. भावी पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति की पुरोधा के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मोहित करने की अद्वितीय क्षमता थी. यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मुझे लता दीदी से हमेशा बहुत स्नेह मिला.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्रिप्टो बाजार में बड़ी गिरावट, बिटकॉइन का हाल बुरा, इंडियन शिबा में तेजी
    Next Article उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत, सपा का नहीं खुला खाता

    Related Posts

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: आशा का सेतु | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.