Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सेना का दुरुपयोग करने वाली कांग्रेस बहा रही घड़ियाली आंसू : रक्षा मंत्री
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    सेना का दुरुपयोग करने वाली कांग्रेस बहा रही घड़ियाली आंसू : रक्षा मंत्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 10, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोपाल: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि आईएनएस विराट को लेकर सारी बातें सार्वजनिक मंचों पर उपलब्ध हैं और जिस कांग्रेस ने हमेशा सेना का दुरुपयोग किया, वह आज घड़ियाली आंसू बहा रही है. श्रीमती सीतारमण ने आज यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान ये बात कही. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने अपने परिवार के साथ आईएनएस विराट पर सैर की और अब उन्ही की पार्टी के लोग हम पर सेना के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आईएनएस विराट को लेकर सारी जानकारी सार्वजनिक है. सेना का दुरुपयोग करने वाली कांग्रेस आज घड़ियाली आंसू बहा रही है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री रहे और बाद में शहीद हो गए. भाजपा उनका पूरा सम्मान करती है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि उनकी सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और उनकी नीतियों के बारे में भाजपा बात नहीं कर सकती. उन्होंने ये भी कहा कि जब भोपाल गैस त्रासदी के आरोपी वारेन एंडरसन के भागने की चर्चा होगी, तो राजीव गांधी सरकार का ही जिक्र आएगा. इसमें क्या गलत है. रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मुद्दे के माध्यम से प्रधानमंत्री की छवि खराब करने के लिए खूब आरोप लगाए. उन्होंने आरोपों का पहाड़ खड़ा कर दिया, लेकिन सीएजी, सुप्रीम कोर्ट आदि द्वारा दी गई व्यवस्थाओं से यह साबित हो गया कि इस सौदे में कुछ भी गलत नहीं हुआ और राफेल सौदा देशहित में है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने यह मुद्दा उठाकर शेर की सवारी तो कर ली, अब उनसे शेर की पीठ से उतरते नहीं बन रहा. श्रीमती सीतारमण ने कहा कि 2014 में भारत की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत दिया था. जिस पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मजबूत नींव रखने का काम किया. पांच वर्षों में दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है. हम इसी मजबूत नींव को लेकर आगे बढ़ रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर कोरिया ने किए कई बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण: अमेरिका
    Next Article जमशेदपुर की धार्मिक व सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में किया प्रयास, कई क्षेत्रों के लिए रूपरेखा है तैयार : विद्युत महतो

    Related Posts

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    August 25, 2026

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    August 25, 2026

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    विकसित भारत 2047: सरकारी स्कूल की जर्जर हालत सबसे बड़ा सवाल

    लिव इन रिलेशन संस्कृति भगवान शिव की विवाह प्रथा का अपमान: सुनील आनंद

    त्योहार से पहले महंगाई का डबल अटैक, चीनी ₹70 और प्याज ₹60 पार

    पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं संग की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

    सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से 11 वर्षीय रेवती का निःशुल्क सफल ऑपरेशन

    निखार सबलोक हत्याकांड के बाद आसनबनी में पसरा सन्नाटा, जाताल बाबा स्थल विवाद की जांच तेज

    श्रेष्ठ एनजीओ पुरस्कार से सम्मानित किए गए डॉ. दिग्विजय भारत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.