Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोरखनाथ मंदिर हमले पर नया खुलासा: ISIS में भर्ती होना चाहता था मुर्तजा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    गोरखनाथ मंदिर हमले पर नया खुलासा: ISIS में भर्ती होना चाहता था मुर्तजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोरखपुर. गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है. एटीएस सूत्रों के मुताबिक, मुर्तजा ISIS की विचारधारा से खासा प्रभावित था. मुर्तजा ISIS में भर्ती होना चाहता था. इसके लिए मुर्तजा सीरिया जाना चाहता था. उसने ISIS से जुड़े लोगों को चंदा भी दिया था.

    गोरखपुर में हमला करने वाले मुर्तजा को मानसिक रूप से बीमार बताया गया था. माना जा रहा है कि मुर्तजा को बचाने के लिए गढ़ा गया तर्क था, क्योंकि उसकी पूर्व पत्नी ने इसे खारिज कर दिया था. अब पुलिस मनोवैज्ञानिक जांच कर मुर्तजा का सच सामने लाएगी. इसी कड़ी में यूपी पुलिस अब मुर्तजा का साइकलॉजिकल टेस्ट कराएगी. मुर्तजा के मानसिक बीमारी वाली थ्योरी की पुष्टि के लिए मुर्तजा के दिमागी हालत की जांच कराई जाएगी. वारदात के बाद से ही मुर्तजा के पिता मुनीर अहमद अब्बासी उसे मानसिक रूप से बीमार बता रहे थे.
    लेकिन जांच की आंच अब आरोपी मुर्तजा के पिता तक भी पहुंच गई है. यूपी एटीएस ने मुर्तजा के पिता को नोटिस देकर बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया गया है. जिसके बाद आशंका है कि वो आज एटीएस मुख्यालय पहुंच कर अपना बयान दर्ज करवा सकते हैं. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष के अखिलेश यादव ने बुधवार को कन्नौज में पत्रकारों से बातचीत में कहा था, ‘अभी जो जानकारी आ रही हैं और उसके (आरोपी के) पिता ने जो कहा है उसके हिसाब से उसे दिमागी समस्याएं थी, उसके साथ बाइपोलर इश्यूज (मनोविकार) थे. मुझे लगता है, वह पहलू भी देखना पडे़गा.

    रविवार देर रात, 30 वर्षीय आईआईटी स्नातक अहमद मुर्तजा अब्बासी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में एंट्री करने की कोशिश की थी. जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने उनपर धार दार हथियार से हमला किया, जिससे (पीएसी) के दो कांस्टेबल घायल हो गए. जांचकर्ताओं को संदेह है कि अब्बासी कट्टरपंथी है.
    अब्बासी का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह अपने बाएं हाथ में प्लास्टर लगाए बैठा दिख रहा है. उसे यह कहते सुना जा रहा है कि वह डर गया था और गोरखपुर से नेपाल जाने की सोच रहा था. वीडियो के बारे में पूछे जाने पर अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleRBI ने बैंकों को डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स स्थापित करने की गाइडलाइंस जारी कीं, जानें कैसे होगा ग्राहकों को फायदा
    Next Article राजनीति पत्रकारिता ,भ्रष्टाचार और अहम के कॉकटेल में सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार लाल की बर्खास्तगी

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.