Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरियाणा के सत्यवान ‘सौरभ’ एवं प्रियंका ‘सौरभ’ को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश झारखंड राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य

    हरियाणा के सत्यवान ‘सौरभ’ एवं प्रियंका ‘सौरभ’ को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि

    News DeskBy News DeskApril 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हरियाणा के सत्यवान ‘सौरभ’ एवं प्रियंका ‘सौरभ’ को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि

    सौरभ दम्पति, ब्रिटेन, बांग्लादेश व फीलिपिन्स देश द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित होने वाले हरियाणा के प्रथम व्यक्ति और दम्पति हैं

    सिवानी मंडी: इंटरनेशनल ब्रिटिश अकादमी और इंटरनेशनल फॉरम ऑफ पीस अकादमी तथा वर्ल्ड पीस फेडरेशन, बांग्लादेश एवं फिलीपींस द्वारा दिनांक 19 मार्च, 2022 को यूनिवर्सिटी एंड म्यूजियम ऑफ़ द रिसर्च एंड विजडम, ढाका द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल प्रोग्राम में गाँव बड़वा, सिवानी (भिवानी) के युवा लेखक दम्पति सत्यवान ‘सौरभ’ एवं प्रियंका ‘सौरभ’ को उनकी शैक्षणिक,साहित्यिक,सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यों मे अतुलनीय अनवरत योगदान के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। सौरभ दम्पति, ब्रिटेन, बांग्लादेश व फीलिपिन्स देश द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित होने वाले हरियाणा के प्रथम व्यक्ति और दम्पति हैं जो कि हरियाणा सहित सम्पूर्ण भारत के लिए विशेष सम्मान की बात है.

    गौरतलब है कि सत्यवान ‘सौरभ’ और प्रियंका ‘सौरभ’ को साहित्यकार और शिक्षक के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है. दोनों कवि, लेखक, शिक्षक हैं. हाल ही में इनकी छह किताबें आई है. सत्यवान ‘सौरभ’ के दोहा संग्रह ‘तितली है खामोश’ को हरियाणा साहित्य अकादमी से अनुदान भी मिला है. वही इनकी पुस्तकों ‘कुदरत की पीर’ और ‘इश्यूज एंड पेनस’ में इन्होने सामाजिक कुरीतियों पर जबरदस्त प्रहार किये हैं. प्रियंका ‘सौरभ’ की तीनों पुस्तकें निर्भयाएं, फीयरलेस और दीमक लगे गुलाब महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश करती है.इस अवसर पर सौरभ दम्पति ने कहा कि विश्व साहित्य, नृविज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र पर ऑनलाइन परीक्षण समाप्त करने के बाद विश्व शांति मंच जेनेवा और यूनेस्को की अंतर्राष्ट्रीय ब्रिटिश अकादमी से इतनी उच्च मानद उपाधि प्राप्त करने पर हमें अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है।

    देश-विदेश के हज़ारों पत्र-पत्रिकाओं में विभिन्न भाषाओं में दोनों के सम्पादकीय लेखों ने अलग पहचान बनाई है. दोनों की इन उपलब्धियों पर पूर्व चेयरमैन रमेश सिंहमार, पूर्व तहसीलदार प्रताप सिंह भाटीवाल, भाजपा मंडल अध्य्क्ष लाल सिंह लालू, संदीप भाटीवाल, डॉ प्रताप सिंहमार, अधिवक्ता सुनील सिंहमार, डॉ दलबीर सिंह भाटीवाल, महेन्दर सिंह लखेरा, डॉ नोकरम, मनोज हरियाणवी, मास्टर परविंदर तंवर, विक्रम तंवर, ज्ञानीराम शर्मा, राजकुमार चौधरीवास, मास्टर अजय शर्मा, मास्टर भूपेंदर गुरेरा, दीपक दीप, मुकेश, विनोद शर्मा समेत सभी शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

    –

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाव विह्वल होकर जब मनुष्य परम पुरुष को पुकारता है तो उसके अंदर आशा का संचार होता है
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    झुका सिस्टम गाँव की चौकट पर खुद चलकर पहुंचा ,लाचार भाई को मिला हक

    April 29, 2026

    हाता में निर्माणाधीन बस स्टैंड-मार्केट कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्त हुए विधायक

    April 29, 2026

    विधायक संजीव सरदार ने पोटका प्रखंड मुख्यालय में बैठक कर की जनगणना और विकास कार्यों की गहन समीक्षा

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झुका सिस्टम गाँव की चौकट पर खुद चलकर पहुंचा ,लाचार भाई को मिला हक

    हाता में निर्माणाधीन बस स्टैंड-मार्केट कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्त हुए विधायक

    विधायक संजीव सरदार ने पोटका प्रखंड मुख्यालय में बैठक कर की जनगणना और विकास कार्यों की गहन समीक्षा

    ङ

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज

    रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली

    समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.