नई दिल्ली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के चीफ शिवपाल सिंह यादव की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात के बाद देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इस घटनाक्रम से यूपी की सियासत में बड़ा उलटफेर होने आशंका को भी बल मिला है। और माना जा रहा है कि शिवपाल सिंह यादव बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। इसकी संभावना इसीलिए भी लगाई जा रही है, क्योंकि शिवपाल यादव ने यकायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया है। वहीं, शिवपाल यादव ने सूबे के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को भी फॉलो किया है। शिवपाल यादव के बीजेपी की तरफ झुकाव का कारण सपा प्रमुख अखिलेश यादव से नाराजगी बताई जा रही है, क्योंकि यूपी चुनाव के बाद सपा की बैठक में शिवपाल यादव को बुलावा नहीं मिला था, यही बात शिवपाल यादव को नागवार गुजरी। बैठक में नहीं बुलाए जाने पर शिवपाल सिंह यादव ने खुलकर नाराजगी भी जाहिर की थी। और कहा था कि मैं दो दिनों तक इंतजार करता रहा और मैंने अपने सारे कार्यक्रम कैंसिल कर दिए, लेकिन मुझे कोई फोन नहीं आया। मुझे विधायक दल की मीटिंग में नहीं बुलाया गया, जबकि मैं समाजवादी पार्टी का विधायक हूं, हालांकि समाजवादी पार्टी ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि उनको गठबंधन के दलों की बैठक में बुलाया गया है। हालांकि राजनीतिक कयासों के बीच न ही सपा की तरफ से और न ही बीजेपी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है, लेकिन आने वाले दिनों में राजनीतिक बदलाव हो सकता है, इससे इंकार नहीं किया जा सकता है।
शिवपाल सिंह यादव के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद यूपी की सियासत गरम, शिवपाल के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज
Previous Articleरघुवर दास और बन्ना गुप्ता की तस्वीर के सियासी मायने…..
Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

