Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब में मस्जिद बनाने केरल के एनजीओ ने कश्मीर के माध्यम से दिया 70 करोड़ रुपये का फंड
    Breaking News Headlines

    पंजाब में मस्जिद बनाने केरल के एनजीओ ने कश्मीर के माध्यम से दिया 70 करोड़ रुपये का फंड

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़. केरल का एक NGO ‘रिलीफ एंड चैरिटेबल फाउंडेशन ऑफ इंडिया (आरसीएफआई) पंजाब के फरीदकोट जिले में तीन मस्जिदों को बनाने के लिए फंडिंग करने को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की निगाहों में आ गया है. विदेशों में व्यक्तियों या संगठनों से हासिल फंड को आरसीएफआई ने कश्मीर के बारामूला के दो निवासियों के माध्यम से डायवर्ट किया. इन लोगों ने कथित तौर पर मस्जिदों को बनाने के काम की निगरानी की और बिलों का भुगतान किया. 2015 से 2017 के बीच बनी ये मस्जिदें पाकिस्तान सीमा से केवल 40-70 किमी. के दायरे में स्थित हैं.

    केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आरसीएफआई ने मस्जिदों को बनाने के लिए 70 करोड़ रुपये के अंतर्राष्ट्रीय फंड का इस्तेमाल किया. इस बात की जानकारी मिली है कि एमएचए ने अगस्त 2021 में इस NGO की फंडिंग पर रोक लगा दी थी. पंजाब पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने भी इस मामले पर चेतावनी दी थी. पंजाब के सीमावर्ती जिलों फिरोजपुर, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट में 200 से अधिक मस्जिदें हैं. बताया जाता है कि इनमें से कई हाल ही में बनाई गईं थीं. सीमा के पास इनकी लोकेशन भी जांच का एक विषय है.
    बहरहाल आरसीएफआई के प्रवक्ता होने का दावा करने वाले सलाम उस्ताद ने इस बात की पुष्टि की है कि उनके संगठन की पंजाब में कोई इकाई नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि ‘पहले ही इन आरोपों का जवाब विस्तार से गृह मंत्रालय को भेजा जा चुका है. उन्होंने जोर देकर कहा कि आरसीएफआई सामाजिक कार्यों में लगा है, जो केंद्र सरकार के अंतर्राष्ट्रीय फंडिंग पर ‘मनमाने ढंग से प्रतिबंध’ लगाने के कारण परेशान है.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझूठी शान की खातिर हत्या को हल्के में नहीं लिया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट
    Next Article रघुवर दास और बन्ना गुप्ता की तस्वीर के सियासी मायने…..

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.