Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जल जीवन मिशन के अंतर्गत केंद्र ने जारी किया 40 हजार करोड़ का अनुदान, 2022-23 के बजट को बढ़ाकर किया 60,000 करोड़
    Headlines राष्ट्रीय

    जल जीवन मिशन के अंतर्गत केंद्र ने जारी किया 40 हजार करोड़ का अनुदान, 2022-23 के बजट को बढ़ाकर किया 60,000 करोड़

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaApril 1, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। जल जीवन मिशन का अच्छा असर देखने को मिल रहा है। लिहाजा केंद्र सरकार भी इस योजना पर विशेष बल दे रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए वित्त वर्ष 2021-22 में घरेलू नल के पानी के कनेक्शन प्रदान करने और राज्य के हिस्से के साथ उपलब्ध केंद्रीय अनुदान के उपयोग के संदर्भ में किए गए कार्य के आधार पर राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को 40,000 करोड़ रुपये का अनुदान जारी किया गया है। अच्छी बात यह है कि केंद्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत वर्ष 2022-23 के बजट को बढ़ाकर 60,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जिससे ‘हर घर जल’ कार्यक्रम का महत्व स्पष्ट होता है। पानी सभी विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण है और पीने योग्य पानी उपलब्ध कराने से देश भर में दूर-दराज के इलाकों में रहने वाली ग्रामीण आबादी को ‘आसान जीवन यापन’ सुनिश्चित करने में काफी मदद मिलेगी। पिछले दो वर्षों में कोविड -19 महामारी और इसके परिणाम स्वरूप लगे लॉकडाउन तथा व्यवधान के बावजूद, जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 2.06 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल के पानी का कनेक्शन प्रदान किया गया है। वर्तमान में, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, गोवा, हरियाणा, पुद्दुचेरी और तेलंगाना ‘हर घर जल’ वाले राज्य / केंद्र शासित प्रदेश बन गए हैं। इसके अलावा देश के 106 जिलों और 1.45 लाख गांवों में हर घर में नल के कनेक्शन से पानी की आपूर्ति हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 15 अगस्त, 2019 को जल जीवन मिशन की घोषणा के बाद से, अब तक 6 करोड़ से अधिक घरों में नल के पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इस प्रकार देश में ग्रामीण परिवारों को नल के पानी की आपूर्ति 3.23 करोड़ (17 प्रतिशत) से बढ़कर 9.35 करोड़ (48.4 प्रतिशत) से अधिक हो गई है। प्रत्येक ग्रामीण परिवार को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे कार्यों की यह ‘गति और पैमाना’ 2024 तक सभी 6 लाख गांवों को ‘हर घर जल’ सुनिश्चित करने के लिए बनाए रखने की आवश्यकता है। मिशन हर घर में पीने योग्य पानी की सुनिश्चित आपूर्ति पर केंद्रित है और काम केवल बुनियादी ढांचे के निर्माण तक ही सीमित नहीं है। सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरों, राज्य और जिला अधिकारियों तथा स्थानीय समुदाय की क्षमता निर्माण, सक्रिय भागीदारी, नियमित निगरानी और बनाए गए बुनियादी ढांचे की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रशिक्षण और कौशल कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मिशन की परिकल्पना यह है कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और ग्राम पंचायत/ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति एक जनोपयोगी भूमिका निभाएं। महिलाएं प्राथमिक जल प्रबंधक होने के कारण इस कार्यक्रम के प्रमुख केंद्र में हैं। उन्हें पानी समिति और निगरानी समिति का हिस्सा बनाया गया है और वे जल आपूर्ति प्रणाली की योजना, रख-रखाव, संचालन तथा प्रबंधन के लिए जिम्मेदार हैं। अब तक 4.78 लाख पानी समितियों का गठन किया गया है और 3.91 लाख से अधिक ग्राम कार्य योजनाएं विकसित की गई हैं, जो जल स्रोत को मजबूत करने, मौजूदा नल के पानी के कनेक्शन की रेट्रोफिटिंग, गंदे पानी का प्रबंधन तथा पूरे डिजाइन चक्र के लिए बुनियादी ढांचे के रख-रखाव के अंतर्गत गतिविधियों को शामिल करती हैं। गाँव की सभी जल व्यवस्थाएँ ग्राम पंचायतों को सौंपी जा रही हैं जो आने वाले समय में संरक्षक बन कर जनता के लिए सेवा प्रदाता के रूप में कार्य करेंगी। इस प्रकार, जल जीवन मिशन एंड-टू-एंड दृष्टिकोण पर काम करता है जो नल के पानी के कनेक्शन के प्रावधान से शुरू होता है और निर्वाह पर समाप्त होता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोहसिन रजा को बनाया गया उत्तर प्रदेश हज समिति का अध्यक्ष
    Next Article हिन्दू नव वर्ष यात्रा विश्व हिन्दू परिषद् के नेतृत्व में तय समय एवं स्थान से ही निकलेगी

    Related Posts

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    April 28, 2026

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    April 28, 2026

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ङ

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज

    रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली

    समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

    सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देशी पिस्टल बरामद

    जमशेदपुर फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.