Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लखनऊ और रायबरेली में हादसे: सीवर में उतरे 4 मजदूरों की दम घुटने से मौत
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    लखनऊ और रायबरेली में हादसे: सीवर में उतरे 4 मजदूरों की दम घुटने से मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रायबरेली. सीवर लाइन की सफाई के दौरान लखनऊ और रायबरेली में दो-दो मजदूरों की मौत हो जाने का मामला सामने आया है. लखनऊ के सहादतगंज में 3 मजदूर सफाई के लिए सीवर लाइन में उतारे गए जहां दो की दम घुटने से मौत गई, जबकि तीसरे को गंभीर हालत में एक नजदीक के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. वहीं, रायबरेली के मनिका रोड पर अमृत योजना के तहत निर्मित सीवर लाइन की सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौत हो जाने की खबर है.

    जानकारी के मुताबिक सीवर की सफाई के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसमें मजदूर हादसे का शिकार हो गए. लखनऊ के सहादतगंज में सफाई कर्मचारी बिना उपकरण के ही सीवर लाइन में उतर गए थे. सफाई कर्मचारियों के मौत के बाद उनके घर में कोहराम मच गया. घटना के बाद महापौर ने गहरा दुख प्रकट किया और लापरवाह कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
    सीएम ने जताया दुख- इससे पहले रायबरेली के मनिका रोड पर सीवर लाइन की सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई. लखनऊ में एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजदूरों की मौत पर दुख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद देने के निर्देश दिए हैं.

    पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद दोनों कर्मियों को बाहर निकाल लिया गया. पुलिस ने कहा कि उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. नगर कोतवाली प्रभारी राघवन सिंह के अनुसार मारे गए लोगों की पहचान जोगेश और संजू नागर के रूप में हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगया में ताइवान की महिला कोरोना संक्रमित, संपर्क में आए 8 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव
    Next Article ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में पाकिस्तान को 88 रन से हराया

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.