Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धूमधाम के साथ मना राष्ट्र संवाद ग्रुप का स्थापना दिवस, कवियों ने बांधा समां…
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश ओड़िशा झारखंड बिहार मुजफ्फरपुर राजनीति शिक्षा समस्तीपुर संवाद विशेष साहित्य

    धूमधाम के साथ मना राष्ट्र संवाद ग्रुप का स्थापना दिवस, कवियों ने बांधा समां…

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 28, 2022Updated:March 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर। रविवार शाम को राष्ट्र संवाद ग्रुप का 23 साल पूरे होने पर स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें शहर के नामचीन कवियों ने काव्यपाठ किया।

     

     

    हास्य, व्यंग, वीर और ओज की कविताओं ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। शहर के इन नामचीन कवियों में शैलेंद्र पांडे शैल, डॉक्टर कल्याणी कबीर, डॉक्टर अनीता शर्मा, सोनी सुगंधा, दीपक वर्मा, डॉक्टर सुनीता वेदी, सूरज सिंह राजपूत, ममता सिंह, संजय सिंह सुरीला, संतोष चौबे व शशि चौबे शामिल रहे। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता शैलेंद्र पांडे शैल जी ने की, जबकि मंच का संचालन डॉक्टर अनीता शर्मा ने किया। इस अवसर पर कवियों का शॉल, मोमेंटो देकर और पगड़ी पहनाकर सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर पत्रकारिता जगत के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहे लोगों को भी सम्मानित किया गया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ मां शारदे को माला पहनाकर व पुष्प अर्पित कर किया गया। कवि सम्मेलन समाप्त होने के बाद अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना अन्नू सिन्हा ने गणेश वंदना पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद विधिवत रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ में राष्ट्र संवाद ग्रुप के संपादक देवानंद सिंह ने स्वागत भाषण दिया और राष्ट्र संवाद के 23 साल के सफर के बारे में विस्तार से बताया कि कैसे तमाम संघर्षों से लड़ते हुए ग्रुप आज लगातार सफलता के नए पायदान को छू रहा है। इस दौरान मौजूद अथितियों का भी सम्मान किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी, जमशेदपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष पुतुल सिंह, संरक्षक राष्ट्र संवाद उर्मिला सिंह, जमशेदपुर डीएसपी कमल किशोर सहित कई थानों के थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। राष्ट्रगान के बाद वंदे मातरम के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिन राज्यों में हिंदुओं की जनसंख्या कम है, वहां उन्हें दिया जा सकता है अल्पसंख्यक का दर्जा: केंद्र सरकार
    Next Article स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप संजय ने लगाई फांसी

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.