Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी विधान परिषद चुनाव: बगैर लड़े ही बीजेपी ने जीत ली 9 सीटें, पांच सीटों में SP से होगा सीधा मुकाबला
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    यूपी विधान परिषद चुनाव: बगैर लड़े ही बीजेपी ने जीत ली 9 सीटें, पांच सीटों में SP से होगा सीधा मुकाबला

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 25, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 36 सीटों के लिए हो रहे चुनाव के पहले चरण की 30 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने बिना चुनाव ल़ड़े ही नौ सीटें जीत ली है. इस समाजवादी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. बदायूं, हरदोई, बांदा-हमीरपुर समेत कई सीटों पर एसपी प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लेक बीजेपी के लिए जीत का रास्ता साफ कर दिया है. गुरुवार को ही विभिन्न दलों के 19 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए हैं और अब पहले चरण की 30 में से 21 सीटों के लिए 9 अप्रैल को वोटिंग होगी.

    जानकारी के मुताबिक विधान परिषद के चुनाव में बीजेपी ने बदायूं, हरदोई, खीरी, मिर्जापुर-सोनभद्र, बांदा-हमीरपुर, अलीगढ़, बुलंदशहर और मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में निर्विरोध जीत दर्ज की की है. वहीं मथुरा-एटा-मैनपुरी एक ऐसा निर्वाचन क्षेत्र है जहां से दो उम्मीदवार चुने जाते हैं और यहां एसपी के उदयवीर सिंह और राकेश यादव के कागजात जांच में खारिज कर दिए गए थे. उदयवीर केवल एक सेट का नामांकन कर पाए, जब वह दूसरा सेट जमा करने जा रहे थे, तो उनका आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की थी. इसके साथ ही एसपी प्रत्याशियों में बदायूं से सिनोद शाक्य, हरदोई से रजीउद्दीन, मिर्जापुर-सोनभद्र से रमेश यादव और बांदा-हमीरपुर से आनंद कुमार ने नामांकन वापस ले लिया. इसके अलावा बुलंदशहर से आरएलडी-एसपी गठबंधन की उम्मीदवार सुनीता शर्मा भी मैदान से हट गईं. जबकि लखीमपुर खीरी सीट से एसपी प्रत्याशी अनुराग पटेल के नामांकन पत्रों के तीनों सेटों को पहले ही रद्द कर दिया था.
    अलीगढ़ से एसपी प्रत्याशी जसवंत सिंह के नामांकन पत्र को भी जांच के बाद खारिज कर दिया गया था. लिहाजा इस सीट पर भी बीजेपी प्रत्याशी चुनाव लड़ने से पहले ही चुनाव जीत गए हैं और उन्हें विजयी घोषित किया गया है. फिलहाल गुरुवार को 19 प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद अब राज्य की 21 सीटों के लिए 76 उम्मीदवार मैदान में हैं. जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़ और मेरठ-गाजियाबाद सीट से सबसे ज्यादा छह उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. जबकि आजमगढ़-मऊ, इलाहाबाद, आगरा-फिरोजाबाद और मुजफ्फरनगर-सहारनपुर से पांच-पांच, पीलीभीत-शाहजहांपुर, रायबरेली, सुल्तानपुर और झांसी-जालौन-ललितपुर से चार-चार उम्मीदवार चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं.

    फिलहाल बीजेपी के नौ प्रत्याशी बगैर चुनाव लड़े ही चुनाव जीत गए हैं. इसमें में बदायूं से वागिश पाठक, हरदोई से अशोक अग्रवाल, लखीमपुर खीरी से अनूप गुप्ता, मिर्जापुर-सोनभद्र श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, बांदा-हमीरपुर से जितेंद्र सिंह सेंगर, अलीगढ़ से ऋषिपाल सिंह, बुलंदशहर नरेंद्र भाटी और मथुरा-एटा-मैनपुरी सीट से ओम प्रकाश सिंह और आशीष यादव चुनाव जीते हैं.
    बहरहाल राज्य विधान परिषद के चुनाव में पहले चरण की 30 सीटों में से पांच सीटें ऐसी हैं जहां बीजेपी और एसपी के बीच सीधा मुकाबला होगा और इसमें मुरादाबाद-बिजनौर, लखनऊ-उन्नाव, बहराइच, गाजीपुर और कानपुर-फतेहपुर सीट शामिल हैं. इसके साथ ही गाजीपुर में एसपी प्रत्याशी भोलानाथ शुक्ला ने नाम वापस ले लिया है और पार्टी ने मदन सिंह को समर्थन दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहताश होने लगे रूसी सैनिक, यूक्रेन की जंग को चेचन्या की लड़ाई से भी बदतर बता रहे
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    June 18, 2026

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    June 18, 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.