Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरियोग्राफर टीचर ने 5 साल की मासूम के साथ स्कूल के बाथरूम में किया रेप
    Breaking News अपराध

    कोरियोग्राफर टीचर ने 5 साल की मासूम के साथ स्कूल के बाथरूम में किया रेप

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जोधपुर. जोधपुर जिले में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ स्कूल के बाथरूम में रेप की घटना सामने आई है. बच्ची के साथ ये हरकत उसके कोरियोग्राफर टीचर ने की थी. मामला चार साल पहले का है लेकिन उसका खुलासा अब हुआ है. वारदात की शिकार हुई पीड़िता को हाल ही में उसकी मां गुड टच और बेड टच के बारे में उसे समझा रही थी. इस दौरान मां की बातें सुनकर बेटी ने अपने साथ चार साल पहले हुई घटना बयां की. बेटी की बातें सुनकर मां के पैरों तले से जमीन खिसक गई. वह बेटी को लेकर थाने पहुंची और आरोप टीचर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. सोनोग्राफी टेस्ट में बच्ची के साथ रेप होना सामने आया है.जोधपुर एसीसी निशांत भारद्वाज के मुताबिक कोरियोग्राफर ने यह हरकत चार साल पहले स्कूल के वार्षिक समारोह के समय बाथरूम में की थी. पुलिस ने अब इसमें गहनता से अनुसंधान आरंभ किया है. चार साल बाद बात उजागर होने से पुलिस भी सकते में है. पुलिस के अनुसार एक महिला की तरफ से यह मामला दर्ज करवाया गया. उसका आरोप है कि उसकी बेटी अब दस साल की है. उसके बेटी के सिर में दर्द रहता है. डॉक्टर को भी दिखाया गया लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ रहा था.
    महिला ने बताया कि वह दो दिन-तीन पहले वह अपनी बेटी को गुड टच और बेड टच के बारे में समझा रही थी. तब बेटी ने अपने कोरियोग्राफर डांस टीचर की करतूतों के बारे में उसे जानकारी दी. उसने बताया कि फरवरी 2018 में स्कूल का वार्षिक समारोह था. तब कई सारी बच्चियां कोरियोग्राफर के साथ डांस की प्रेक्टिस कर रही थी. कोरियोग्राफर को स्कूल प्रिंसिपल की तरफ से बुलाया गया था.

    वार्षिक समारोह की तैयारी के समय एक दिन उसकी बेटी लघु शंका के लिए बाथरूम में गई थी. तब कोरियोग्राफर डांस टीचर भी पीछे से बाथरूम में आ गया. उसने बच्ची का मुंह दबा कर उसके साथ रेप किया. बच्ची को धमकाया और कहा कि उसके पास रिमोट है. उससे पता लग जाएगा कि तूने किसी को कुछ बताया है. उसकी बेटी तब छह साल की थी. टीचर की धमकी से वह डर गई और उसने किसी को कुछ नहीं बताया.
    पुलिस के अनुसार रिपोर्ट में बताया कि काफी समय से बच्ची के सिर में दर्द लगातार बढ़ता जा रहा था. इसी बची महिला ने अपनी बेटी को गुड टच और बेड टच के बारे में समझा रही थी. बेटी ने जब अपनी साथ हुई घटना के बारे में बताया. उसके बाद महिला अपनी बेटी को लेकर एक चिकित्सक के पास गई. सोनोग्राफी और अन्य टेस्ट कराने पर पता लगा कि बच्ची से रेप हुआ है. पीड़िता की मां ने अब कोरियोग्राफर के बारे में माता का थान थाने में केस दर्ज करवाया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहंगाई का एक और झटका: पेट्रोल-डीजल के बाद अब पीएनजी-सीएनजी के भी बढ़ गए दाम
    Next Article दिल्ली में अब संभल कर करें ड्राइव, एक अप्रैल से नियम तोड़ने पर दस हजार जुर्माना और जेल भी

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.