Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब में EX CM प्रकाश सिंह बादल ने 5 लाख रुपए प्रतिमाह की पेंशन छोड़ी
    Breaking News Headlines राजनीति

    पंजाब में EX CM प्रकाश सिंह बादल ने 5 लाख रुपए प्रतिमाह की पेंशन छोड़ी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़. पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान के मुख्यमंत्री संभालने के दूसरे ही दिन शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने पूर्व विधायक के तौर पर मिलने वाली पेंशन छोडऩे का ऐलान कर दिया. 5 बार पंजाब के सीएम रह चुके प्रकाश सिंह बादल को पेंशन के तौर पर हर महीने तकरीबन 5 लाख रुपए मिलने की बात कही जाती रही है. हालांकि खुद बादल परिवार या पंजाब विधानसभा ने कभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की. 10 बार विधानसभा चुनाव जीत चुके बादल इस बार लंबी विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट गुरमीत सिंह खुडियां से हार गए थे.

    प्रकाश सिंह बादल के हवाले से अकाली दल ने ट्वीट करके उनके पेंशन छोडऩे की जानकारी दी. इस ट्वीट में कहा गया कि प्रकाश सिंह बादल पंजाब सरकार और विधानसभा स्पीकर से गुजारिश करते हैं कि उन्हें पूर्व विधायक के तौर पर जो भी पेंशन या भत्ते मिलते हैं, वह न दिए जाएं. इस रकम का इस्तेमाल पंजाब के हित में किया जाए. ट्वीट में यह भी कहा गया कि प्रकाश सिंह बादल इस बारे में औपचारिक पत्र भी सरकार को भेज रहे हैं.

    कांग्रेस सरकार में उठा था मामला

    पंजाब की पिछली कांग्रेस सरकार में चुने हुए जनप्रतिनिधियों का इनकम टैक्स राज्य सरकार द्वारा भरे जाने का मुद्दा उठा था. एक आरटीआई के अनुसार प्रकाश सिंह बादल और नवजोत सिद्धू समेत 93 विधायकों का इनकम टैक्स पंजाब सरकार भर रही है. उसी वक्त यह मुद्दा उठा था कि सिर्फ इनकम टैक्स ही नहीं बल्कि कई नेता पेंशन के रूप में भी एक से ज्यादा पेंशन ले रहे हैं. इनमें पहला नाम प्रकाश सिंह बादल का था.

    आप नेताओं ने स्पीकर से जताया था विरोध

    यह मामला उठने के बाद पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी के नेता हरपाल चीमा स्पीकर से मिले थे. आप नेताओं ने मांग की थी कि एक विधायक को एक ही पेंशन मिलनी चाहिए चाहे वह कितनी ही बार चुना क्यों न गया हो. उन्होंने तत्कालीन स्पीकर राणा केपी को इसका पत्र भी सौंपा था. अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है. इसलिए यह भी चर्चा हो रही है कि ष्टरू भगवंत मान इस बार में कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंबाला में बिहार के 5 बच्चों का रेस्क्यू
    Next Article अब गुजरात के स्कूलों में 6वीं से 12वीं तक के बच्चों को दिया जायेगा गीता का ज्ञान, पढ़ाई जायेगी श्रीमद्भागवत गीता

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.