Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंबाला में बिहार के 5 बच्चों का रेस्क्यू
    Breaking News Headlines

    अंबाला में बिहार के 5 बच्चों का रेस्क्यू

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अंबाला. हरियाणा के अंबाला में गुरुवार को बाल कल्याण परिषद, आरपीएफ, जीआरपी और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार से आ रही एक ट्रेन में से 5 बच्चों का रेस्क्यू किया. बच्चों को पंजाब के अलग-अलग जगहों ले जा रहे लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले भी 28 अक्टूबर और 11 नवंबर को इसी ट्रेन से लगभग 22 बच्चों को रेस्क्यू किया था. मामला मानव तस्करी और बाल मजदूरी से जुड़ा बताया जा रहा है. बच्चों की काउंसिलिंग की जा रही है.

    बचपन बचाओ आंदोलन के सदस्य मनप्रीत सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह संस्था के हेडक्वार्टर से एक मेल मिली थी, जिसमें बताया गया था कि जलपाईगुड़ी से अमृतसर कुछ बच्चे एक ट्रेन के द्वारा भेजे जा रहे हैं. इसके बाद प्रशासन और पुलिस की मदद से अंबाला में ट्रेन में रेड की. इसमें 5 बच्चों को बरामद किया. बच्चों को ले जाने वाले लोगों को भी काबू कर लिया गया है.

    आपरेशन पूरी तरह से सफल नहीं – सैनी

    बाल कल्याण परिषद के सदस्य पीसी सैनी ने बताया कि 5 बच्चों और उन्हें बिहार से पंजाब ले जा रहे लोगों को भी काबू किया. फि़लहाल इस मामले में जांच की जा रही है और एफआईआर भी दर्ज की जाएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे पुलिस का पूरा सहयोग नहीं मिल पाया. उनको शक है कि आपरेशन पूरी तरह से सफल नहीं हो पाया है.

    बच्चों की उम्र का पता लगाने के प्रयास

    जीआरपी के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि जलपाईगुड़ी से अमृतसर जाने वाली गाड़ी में कुछ बच्चों को लेकर जाया जा रहा है. हमने अन्य विभागों के साथ गाड़ी के अंबाला पहुंचने पर उसमें रेड की और 5 बच्चों को बरामद किया. बच्चों को ले जाने वाले लोगों को भी पकड़ लिया गया है. अब इन बच्चों के आधार कार्ड चेक करके इनकी सही उम्र का पता लगाया जाएगा और उसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. हमने टाइम पर प्लेटफार्म पर पुलिस तैनात कर दी थी और जो भी बच्चे इनके द्वारा ट्रेन से उतारे गए उनसे कानून के दायरे में पूछताछ की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट का फैसला: अगर रिश्ता नहीं रखा तो बेटी को पिता से पैसे मांगने का भी हक नहीं
    Next Article पंजाब में EX CM प्रकाश सिंह बादल ने 5 लाख रुपए प्रतिमाह की पेंशन छोड़ी

    Related Posts

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    April 29, 2026

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    April 29, 2026

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    जिला परिषद की बैठक में डॉ. परितोष सिंह ने उठाई गोविंदपुर-घोड़ाबांधा की समस्याएं

    मानगो में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च, इंडी गठबंधन के खिलाफ पुतला दहन

    ब्राउन शुगर मामले में 13 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर पूर्वी में 84.83 लाख की 11 विकास योजनाओं का शिलान्यास

    चाईबासा गोइलकेरा से बड़ी खबर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

    सारंडा के ग्रामीण दोहरी मार झेल रहे: नक्सली डर के बीच हाथी भी मचा रहे उत्पात 

    कोषागार निकासी में सतर्कता बरतने के निर्देश, बिना सत्यापन वेतन भुगतान पर रोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.