
बेगूसराय
गणेश दत्त महाविद्यालय बेगूसराय में शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने होली मिलन समारोह मनाया । इस अवसर पर छात्र एवं शिक्षक दोनों रंग से रसबोर दिखे। होली मिलन समारोह के दौरान कॉलेज के प्रधानाध्यापक प्रो राम अवधेश कुमार ने कहा होली सौहार्द का त्योहार है। हमें इसे मिल जुल कर मनाना चाहिए। इस दिन नशे एवं अन्य व्यसनों से दूर रहना चाहिए। अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष एवं इग्नू केंद्र के समन्वयक प्रो कमलेश कुमार ने होली को भारतीय संस्कृति की अनमोल देन बताया। उन्होंने कहा सनातन रूप से हम हमेशा सर्व समावेशी प्रवृति के रहे हैं । होली इसका उदाहरण है। इसे बच्चे बूढ़े सभी एक रंग में रंग जाते हैं। जाति,धर्म,उम्र आदि का भेद मिट जाता है। वहीं डॉ अरमान आनंद ने कहा कृषि सभ्यता से विरासत के रूप में मिला होली का यह त्योहार मनुष्य को अवसाद मुक्त करने में सहायक है। खास कर मार्च अप्रैल का महीना मनुष्यों के लिए मानसिक तौर पर अवसादी होता है ऐसे में होली जैसे त्योहार हमें इन समस्याओं से उबारते हैं। वैसे भी आज के मशीनी युग में ऐसे त्योहार और भी महत्वपूर्ण हो गए हैं। प्रो प्रकाश ने कहा कि होली हमें अपने बचपन के दिनों की याद दिलाती है। हम
वर्तमान और अतीत को एक साथ महसूस करते हैं और नॉस्टेल्जिया को जीते हैं। कॉमर्स विभाग के प्रोफेसर मुकेश कुमार ने होली को भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधि त्योहार बताया। महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने शिक्षकों से होली पर आशीर्वाद लिया और आपस में एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया। इस अवसर पर प्रो अंजु कुमारी , प्रो अमय कृष्ण, प्रो संजीव कुमार, प्रो कुमारी रीना, प्रो नवीन कुमार, प्रो रामकृष्ण ठाकुर, प्रो मोहम्मद अब्दुल्ला, प्रो अर्जुन प्रताप सिंह, प्रो संजय प्रियदर्शी ,आर सीएस मंझौल के प्रो संजय यादव , फरहान, देवेंद्र आदि उपस्थित थे।
