Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गणेश दत्त महाविद्यालय में मनाया गया होली मिलन समारोह
    Uncategorized

    गणेश दत्त महाविद्यालय में मनाया गया होली मिलन समारोह

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेगूसराय

    गणेश दत्त महाविद्यालय बेगूसराय में शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने होली मिलन समारोह मनाया । इस अवसर पर छात्र एवं शिक्षक दोनों रंग से रसबोर दिखे। होली मिलन समारोह के दौरान कॉलेज के प्रधानाध्यापक प्रो राम अवधेश कुमार ने कहा होली सौहार्द का त्योहार है। हमें इसे मिल जुल कर मनाना चाहिए। इस दिन नशे एवं अन्य व्यसनों से दूर रहना चाहिए। अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष एवं इग्नू केंद्र के समन्वयक प्रो कमलेश कुमार ने होली को भारतीय संस्कृति की अनमोल देन बताया। उन्होंने कहा सनातन रूप से हम हमेशा सर्व समावेशी प्रवृति के रहे हैं । होली इसका उदाहरण है। इसे बच्चे बूढ़े सभी एक रंग में रंग जाते हैं। जाति,धर्म,उम्र आदि का भेद मिट जाता है। वहीं डॉ अरमान आनंद ने कहा कृषि सभ्यता से विरासत के रूप में मिला होली का यह त्योहार मनुष्य को अवसाद मुक्त करने में सहायक है। खास कर मार्च अप्रैल का महीना मनुष्यों के लिए मानसिक तौर पर अवसादी होता है ऐसे में होली जैसे त्योहार हमें इन समस्याओं से उबारते हैं। वैसे भी आज के मशीनी युग में ऐसे त्योहार और भी महत्वपूर्ण हो गए हैं। प्रो प्रकाश ने कहा कि होली हमें अपने बचपन के दिनों की याद दिलाती है। हम वर्तमान और अतीत को एक साथ महसूस करते हैं और नॉस्टेल्जिया को जीते हैं। कॉमर्स विभाग के प्रोफेसर मुकेश कुमार ने होली को भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधि त्योहार बताया। महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने शिक्षकों से होली पर आशीर्वाद लिया और आपस में एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया। इस अवसर पर प्रो अंजु कुमारी , प्रो अमय कृष्ण, प्रो संजीव कुमार, प्रो कुमारी रीना, प्रो नवीन कुमार, प्रो रामकृष्ण ठाकुर, प्रो मोहम्मद अब्दुल्ला, प्रो अर्जुन प्रताप सिंह, प्रो संजय प्रियदर्शी ,आर सीएस मंझौल के प्रो संजय यादव , फरहान, देवेंद्र आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहोली के सुअवसर पर पर्रा में कवि सम्मेलन का किया गया आयोजन
    Next Article 400 लीटर अर्धनिर्मित शराब को किया गया विनष्ट

    Related Posts

    ।

    July 27, 2026

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    July 25, 2026

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    दूसरी शादी के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, समन जारी करने से पहले सप्तपदी के सबूत जरूरी नहीं

    केरल हाईकोर्ट ने कहा बाइक चालक की लापरवाही का खामियाजा पीछे बैठे यात्री को नहीं भुगतना होगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.