Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फिल्म देखकर बनाईए खुद अपनी राय, खुद से कीजिए सवाल , खुद तय कीजिए जवाब, पत्रकार खुद दिखाएं सच:कुणाल
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    फिल्म देखकर बनाईए खुद अपनी राय, खुद से कीजिए सवाल , खुद तय कीजिए जवाब, पत्रकार खुद दिखाएं सच:कुणाल

    News DeskBy News DeskMarch 16, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फिल्म देखकर बनाईए खुद अपनी राय, खुद से कीजिए सवाल , खुद तय कीजिए जवाब, पत्रकार खुद दिखाएं सच—कुणाल

    –नाम्या ने भावी पत्रकारों को दिखाई”कश्मीर फाईल्स”

    हॉल में खूब बजी तालियां जब मिथुन ने कहा–टूटे हुए लोग बोला नहीं करते उन्हें सुनना पड़ता है

    पंडितों ने व्यथा दुनिया को क्यों नहीं सुनाई—-किसी ने पूछा भी तो नहीं—-टूटे हुए लोग बोला नहीं करते उन्हें सुनना पड़ता है।

    “कश्मीर फाईल्स” के इस संवाद पर सिनेमा हॉल तालियों की गड़ग़ड़ाहट से भर गया. कश्मीरी पंडितों की त्रासदी को चित्रित करती इस फिल्म को पूरे देश में लोगों का प्यार मिल रहा है.सिनेमा हॉल हाऊसफुल जा रहे हैं.कई तरह की बातें भी हो रही हैं, आलोचनाएं भी हो रही है. ऐसे में नाम्या फाऊंडेशन की तरफ से अरका जैन यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता (मास कम्युनिकेशन) विभाग के छात्रों यानि भावी पत्रकारों को मानगो आईलैक्स में “कश्मीर फाईल्स”का विशेष शो दिखाया गया. नाम्या फाउंडेशन के संस्थापक सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़गी ने इसका आयोजन करते हुए कहा कि भावी पत्रकार फिल्म देख कर खुद अपना मंतव्य बनाएं यही उद्देश्य है. कौन क्या कह रहा या किसका क्या एजेंडा है यह न सोचकर बतौर पत्रकार फैक्टस के धरातल पर कसते हुए इसे देखें. कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि 32सालों से दबाए गए कश्मीरी पंडितों के नरसंहार के इस मुद्दे की वो दास्तां निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म के माध्यम से सुनाई जिसे अब तक सुनाया ही नहीं गया…इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं.

    वहीं फिल्म देखकर बाहर निकले भावी पत्रकारों ने कहा कि फिल्म कश्मीरी पंडितों की उस व्यथा और नरसंहार की कहानी को दर्शाती है जिसे 1990 में मीडिया में भी वह जगह नहीं मिली जिसकी वह हकदार थी और इसलिए आज तक कश्मीरी पंडितों को न्याय नहीं मिल सका.वहीं फिल्म में मीडिया पर उठाए गए सवालों का हवाला देते हुए कुछ छात्रों ने कहा कि आज सोशल मीडिया इतना सशक्त है कि ऐसी घटनाएं आज के दौर में नहीं छुप सकतीं. कुल मिलाकर भावी पत्रकारों ने कहा कि फिल्म बहुत कुछ सोचने पर मजबूर करती है.फिल्म दिखाती है कि सरकार के दबाव में मीडिया भी सच नहीं दिखा पाती. छात्र छात्राओं ने कहा कि नरसंहार पहले भी हुए हैं मगर उनके बारे में दिखाया गया है, छुपाया नहीं गया, लेकिन कश्मीरी पंडितों के मामले को दबाया गया और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इसे फिल्म के माध्यम से दिखाने का साहस किया है. भावी पत्रकारों ने फिल्म को लेकर एक स्वर में निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के लिए तालियां बजाईं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर महानगर के भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात, अभय सिंह एवं मंजीत सिंह पर दर्ज मुकदमे को बताया फर्जी, दर्ज मामले को हटाने की मांग की
    Next Article आरडी टाटा स्कूल 1996 बैच के पूर्व छात्रों ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.