Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर महानगर के भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात, अभय सिंह एवं मंजीत सिंह पर दर्ज मुकदमे को बताया फर्जी, दर्ज मामले को हटाने की मांग की
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर महानगर के भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात, अभय सिंह एवं मंजीत सिंह पर दर्ज मुकदमे को बताया फर्जी, दर्ज मामले को हटाने की मांग की

    News DeskBy News DeskMarch 16, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर महानगर के भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात, अभय सिंह एवं मंजीत सिंह पर दर्ज मुकदमे को बताया फर्जी, दर्ज मामले को हटाने की मांग की

    जमशेदपुर। शहर में पिछले दुर्गापूजा के दौरान भोग वितरण करने के मामले में पांच महीने बीत जाने के बाद भाजपा नेता सह पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह पर धारा 353 जोड़ने एवं टिनप्लेट क्षेत्र अंतर्गत नानक नगर में हो रहे धर्मांतरण का विरोध करने पर भाजपा जिला मंत्री मंजीत सिंह पर दर्ज की गई प्राथमिकी को लेकर भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। बुधवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व के पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने इस बाबत वरीय पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दोनों भाजपा नेताओं पर दर्ज की गई प्राथमिकी को हटाने की पुरजोर मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि गत वर्ष सम्पन्न दुर्गापूजा के दौरान ठाकुर प्यारा सिंह दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक सह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह एवं पूजा समिति के अन्य सदस्यों के साथ जिला प्रशासन का विवाद हो गया था, किंतु दूसरे ही दिन जिला प्रशासन और पूजा समिति के मध्य आपसी सहमति से विवाद को समाप्त कर शहर में दुर्गापूजा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। परंतु पूजा के लगभग 5 माह बीतने के बाद उसी मामले में अभय सिंह पर धारा 353 को जोड़ दिया गया है, जो कि न्याय संगत नहीं है और किसी दुर्भावना से प्रेरित प्रतीत हो रहा है। इसके अलावे, ज्ञापन में गोलमुरी के नानक नगर में ईसाई मिशनरियों द्वारा किये जा रहे धर्मातरण मामले पर भी प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताई गई। ज्ञापन में बताया गया कि धर्मांतरण की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया था। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना देने पर भाजपा के जिला मंत्री मंजीत सिंह भी बस्तीवासियों की आवाज बुलंद करने वहां पहुचें थे, किंतु दुर्भावनावश मंजीत सिंह पर भी विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर दिया गया है।

    इस मामले में भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि जिला प्रशासन का भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किया जा रहा बर्ताव सरासर लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है। इन घटनाओं से शांतिप्रिय और अनुशासित भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने दोनों मामले में की गई कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि पार्टी नेताओं पर दर्ज इन सभी मुकदमों को अविलंब हटाया जाए अन्यथा भाजपा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेवारी पूर्ण रूप से जिला प्रशासन की होगी। गुँजन यादव ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं से किये जा रहे दुर्व्यवहार पर भी वरीय पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया।

    इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बारी मुर्मू, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला मंत्री पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी बिनोद सिंह, साकची पुर्वी मंडल अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह समेत मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, ज्योति अधिकारी, बिनानन्द सिरका, मोहम्मद निसार, अजीत कालिंदी, अभिमन्यु सिंह एवं दिलीप पासवान समेत अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व सीएम रघुवर दास का भाजपा महानगर ने किया अभिनंदन, पूर्व सीएम के एग्रिको स्थित आवास पर जुटे हजारों कार्यकर्ता
    Next Article फिल्म देखकर बनाईए खुद अपनी राय, खुद से कीजिए सवाल , खुद तय कीजिए जवाब, पत्रकार खुद दिखाएं सच:कुणाल

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.