Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक होली पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण संबंधित संयुक्त आदेश जारी
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक होली पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण संबंधित संयुक्त आदेश जारी

    Nijam KhanBy Nijam KhanMarch 16, 2022No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *∆ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार सिन्हा (भा.पु.से.) होली पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण संबंधित संयुक्त आदेश जारी।*

    *∆ जिले की संप्रदायिक संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए इस त्यौहार के दौरान विशेष सतर्कता और निगरानी रखने की आवश्यकता को लेकर विशेष दिशा निर्देश जारी; दिनांक 17 से 19 मार्च तक 24 घंटे कार्यशील रहेगा नियंत्रण कक्ष, दूरभाष संख्या 06433-222245 रहेगा क्रियाशील*

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार सिन्हा (भा.पु.से.) द्वारा होली पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण संबंधित संयुक्त आदेश जारी कर विभिन्न दिशा निर्देश जारी किया गया है।

    संयुक्त आदेश में प्राप्त सूचना अनुसार इस वर्ष होली का त्यौहार दिनांक 18 मार्च 2022 को बनाए जाने की संभावना एवं इसके पूर्व संध्या में दिनांक 17 मार्च 2022 को होलिका दहन तथा त्योहार के दौरान दूसरे संप्रदाय के लोगों को रंग अबीर लगाने एवं उनके धार्मिक स्थलों पर रंग या फिर पढ़ने से तनाव की आशंका बनी रहती है जो इस वर्ष दिनांक 18/ 19 मार्च 2022 (चांद दृष्टिगोचर के अनुसार तिथि परिवर्तन संभव ) को ही मुस्लिम समुदाय का पर्व शब ए बारात भी मनाए जाने की सूचना है। जिले की संप्रदायिक संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए इस त्यौहार के दौरान विशेष सतर्कता और निगरानी रखने की आवश्यकता है।

    होली रंग का त्यौहार है, तथा रंग गुलाल देने में जबरदस्ती करने पर कभी-कभी दो गुटों या समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बन जाती है। होली के 1 दिन पूर्व होलिका दहन का कार्यक्रम को लेकर भी कभी-कभी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। साथ ही इस वर्ष होली के दिन ही मुस्लिम समुदाय का पर्व शब ए बारात भी मनाए जाने की सूचना है। अतः इस कार्यक्रम में विधि व्यवस्था संधारण हेतु सघन गश्ती आवश्यक होगा होली के दौरान असामाजिक तत्वों की आवाज ने हरकतों जबरदस्ती कीचड़ धूल रंग अबीर छिड़कने, तथा अश्लील गीत गाने बजाने को लेकर शांति व्यवस्था भंग होने की भी आशंका रहती है जिसे नियंत्रित करना आवश्यक है। विशेषकर यातायात के साधनों (बस ट्रेन निजी वाहनों ट्रकों आदि) को निशाना बनाकर जबरदस्ती कीचड़ धूल पत्थर फेंकना आदि अवांछनीय हरकतों पर विशेष निगरानी रखी जाए ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो किसी स्थान पर तनाव की आशंका होने पर उस स्थान पर समुचित निरोधात्मक कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है।

    व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया ग्रुप्स में भी किसी विशेष संप्रदाय धर्म जाति की भावनाओं को आहत पहुंचाने वाले टिप्पणियां करते हैं और नफरत फैलाते हैं। अतः इन पर प्रसारित होने वाले विवादों तस्वीरों एवं संवादों पर विशेष निगरानी रखने की भी आवश्यकता है। अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने स्तर से संबंधित पदाधिकारियों पुलिस पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे तथा उन्हें जिले के सांप्रदायिक इतिहास को अच्छी तरह से समझा देंगे जहां शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका हो वहां पर समय आवश्यकतानुसार सीआरपीसी की धारा 144/ 107 प्रभावी इस्तेमाल शांति बनाए रखने में किया जा सकता है इसकी जानकारी पदाधिकारी को दी जानी चाहिए।

    अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा सभी थाना प्रभारियों से प्राप्त प्रस्ताव के आलोक में आवश्यकतानुसार विधि व्यवस्था संधारण हेतु दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई है प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल दिनांक 17 मार्च 2022 के पूर्वाहन 06:00 बजे से ही अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपलब्ध हो जाएंगे एवं दिनांक 19 मार्च 2022 को रात्रि 10:00 बजे तक प्रतिनियुक्त रहेंगे तदोपरांत स्थिति सामान्य होने पर ही में अपना स्थान छोड़ेंगे अन्यथा वह यथावत रहेंगे। किसी तरह की अवांछित गतिविधियों उत्पन्न होने की सूचना तुरंत अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के माध्यम से अधोहस्ताक्षरी को देंगे शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं संप्रदाय की स्थिति से निपटने की पूरी जिम्मेवारी प्रतिरूपण दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की होगी।

    विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु यदि उपद्रवकारी एवं हिंसा पर उतारू जत्था पर बल का भी प्रयोग करना पड़े तो इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को एवं जिला नियंत्रण कक्ष को देते हुए बिना किसी प्रकार की हिचकिचाहट किए अपने विवेक से काम लेकर विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

    सभी चलंत दंडाधिकारी तथा सभी थाना प्रभारी अपने-अपने चलंत वाहनों में वीडियोग्राफी की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत उक्त अवसर पर शांति एवं विधि व्यवस्था सुधारने हेतु प्रतिनियुक्त पदाधिकारी बल के अलावे व्यवस्था अनुसार पुलिस पदाधिकारी सशस्त्र बल साधारण चौकीदार सरदारों की प्रतिनियुक्ति करते हुए स्वयं भी भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखना सूचित करेंगे।

    असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया जाता है कि वे उक्त अवसर पर दिनांक 17.03.2022 से 19.03.2022 तक जिला नियंत्रण कक्ष जामताड़ा एवं सभी प्रखंड मुख्यालय में सभी आवश्यक दवाओं उपकरणों के साथ मेडिकल टीम एवं एक एक एंबुलेंस की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करेंगे।

    कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय जामताड़ा को होली के अवसर पर जामताड़ा एवं मिहिजाम में पानी की निर्वाध आपूर्ति हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

    होली के अवसर पर जिला अंतर्गत सभी शराब की दुकान नियमानुसार बंद रहेगी। उत्पाद अधीक्षक इसे सुनिश्चित करेंगे।

    डीजे /लाउडस्पीकर में भड़काऊ सीडी / आपत्तिजनक गाने न बजे तथा ध्वनि तीव्रता निर्धारित मापदंड से अधिक न हो अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा इसे सुनिश्चित करेंगे।

    त्योहार के मौके पर मिलावटखोरों एवं अवैध शराब कारोबारियों पर कड़ी नजर रहेगी। सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी, खाद्य निरीक्षक, कार्यपालक पदाधिकारी संयुक्त रूप से सघन छापामारी करेंगे एवं उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करेंगे ताकि मिलावटी रंग, मिठाई आदि की बिक्री बाजार में ना हो।

    अग्निशमन सेवा जामताड़ा को फुल टैंक पानी के साथ एक वाहन नारायणपुर थाना में तथा एक वाहन जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।

    जिन पदाधिकारियों की नियुक्ति सुरक्षित दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति की गई है वे अपना योगदान नियंत्रण कक्ष में देंगे एवं प्रखंड स्तर के सुरक्षित दंडाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी के नियंत्रण में रहेंगे।

    जिला नियंत्रण कक्ष दिनांक 17.03.2022 से दिनांक 19.03.2022 तक अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा एवं पुलिस उपाधीक्षक (मु०) के नियंत्रण में अनुमंडल कार्यालय जामताड़ा में 24 घंटे कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06433 222245 है। जिला नियंत्रण कक्ष में आवश्यक बल की प्रतिनियुक्ति के साथ एक वाहन की भी व्यवस्था रहेगी। साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष में दोनो समुदायों के प्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों का दूरभाष नंबर अनिवार्य रूप से संधारित रखेंगे।

    दिनांक 17.03.2022 से 19.03.2022 तक प्रतिदिन संध्या 4 बजे तक अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक द्वारा संयुक्त खैरियत प्रतिवेदन समर्पित को जायेगी।

    उक्त अवधि में वितंतु सेवा लगातार चालू अवस्था में रहे, प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे साथ ही पर्यवेक्षक पर्याप्त मात्रा में प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी दंडाधिकारी को आवश्यकतानुसार हैंड हेल्ड सेट उपलब्ध कराएंगे ताकि संवाद प्रेषण हो सके।

    महत्वपूर्ण दूरभाष संख्या

    उपायुक्त जामताड़ा :- 06433-222435/9431130960

    पुलिस अधीक्षक जामताड़ा :-
    06433-222021/9431130811

    अपर समाहर्ता – 8210148987

    अनुमंडल पदाधिकारी – 9693741777/06433222245

    पुलिस उपाधीक्षक (मु) :- 9470591046

    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी :- 9470591035

    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाला :- 9470963390

    वहीं जारी आदेश के अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे तथा कहीं से भी तनाव एवं अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त होती है तो अविलंब कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रभु बालकृष्ण ने ब्रज में जन्म लेकर अपने बाल लीलाओ से भक्तों को सुख प्रदान किया
    Next Article अफरोज ने राज्य में छठे व जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया मान सम्मान

    Related Posts

    लौहनगरी जमशेदपुर में भाजपा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के पराक्रम का मनाया गया जश्न, हजारों लोगों ने सड़क पर उतरकर सेना की वीरता को किया सैल्यूट

    May 15, 2025

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने ग्राम मुंडा मंजीत हाइबुरु के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की

    May 15, 2025

    जद (यू) सीतारामडेरा थाना समिति का विस्तार हुआ. दिलीप प्रजापति और किशोर कुमार बने महासचिव

    May 15, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लौहनगरी जमशेदपुर में भाजपा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के पराक्रम का मनाया गया जश्न, हजारों लोगों ने सड़क पर उतरकर सेना की वीरता को किया सैल्यूट

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने ग्राम मुंडा मंजीत हाइबुरु के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की

    जद (यू) सीतारामडेरा थाना समिति का विस्तार हुआ. दिलीप प्रजापति और किशोर कुमार बने महासचिव

    यूसिल के तेज तर्रार केमिकल इंजीनियर संजीव टोपनो का जादूगोड़ा से तुम्मलापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट हुआ तबादला मजदूरों में नाराजगी, कंपनी प्रबन्धन पर उठ रहे है सवाल

    सीसीएल के चंद्रगुप्त कोल परियोजना मामले में CID का एक्शन

    जमशेदपुर के सुंदरनगर में बड़ा हादसा टला, ट्रेन पर गिरी पेड़ की डाली और बिजली, यात्रियों में मचा हड़कंप

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुप्पी साफ़ बता रही है कि जंगल ही नहीं, सरकार भी बिक चुकी है: बाबूलाल मरांडी

    कोरबा गुरुवार सुबह धर्म अस्पताल में लगी आग,सभी सुरक्षित

    जेम्को चौक पर सड़क हादसे में युवक की मौत, हेलमेट नहीं पहनना पड़ा भारी

    जमशेदपुर में होगा विशाल जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली: आनन्द बिहारी दुबे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.