Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने की इलाके की घेराबंदी, श्रीनगर नौगाम एनकाउंटर में तीन आतंकी ढेर
    Breaking News Headlines

    जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने की इलाके की घेराबंदी, श्रीनगर नौगाम एनकाउंटर में तीन आतंकी ढेर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जम्मू-कश्मीर. श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच बुधवार को मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के नौगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी की मौत हो गई.

    कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि कुछ आतंकवादियों को बल ने घेर लिया है और इनमें शहर के खोनमोह इलाके में नौ मार्च को एक सरपंच की हत्या में शामिल आतंकवादी भी शामिल हैं. इस मुठभेड़ के चलते रेलवे प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर बनिहाल-बारामुला के बीच चलने वाली रेल सेवा को फिलहाल स्थगित कर दिया है. यह रेलवे ट्रैक मुठभेड़ स्थल के बिलकुल नजदीक पड़ता है. ऐसे में यह यात्रियों के लिए खतरे का सबब बन सकता है.
    आईजीपी ने इस पूरे मामले की ट्वीट करके जानदारी दी. इसमें कहा गया, ‘खोनमोह के सरपंच समीर भट की हाल में हुई हत्या में शामिल प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा/टीआरएफ (द रेजिस्टेंस फ्रंट) के आतंकवादियों को नौगाम मुठभेड़ में बल ने घेर लिया है.’ जांच के दौरान पता चला कि सरपंच की हत्या हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी मुश्ताक यातू ने हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख आतंकी फारूक नल्ली के निर्देश पर की थी. पुलिस ने कहा कि हमला शुक्रवार रात 8 बजकर 20 मिनट पर हुआ था, जब आतंकवादियों ने कुलगाम जिले के औदौरा इलाके में सरपंच शब्बीर अहमद मीर पर गोलियां चला दीं. मीर को पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article40 पैसे के लिए शख्स ने रेस्टारेंट पर किया केस, अदालत ने ग्राहक पर ही लगा दिया जुर्माना
    Next Article वन रैंक वन पेंशन पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को रखा बरकरार, कहा- इसमें कोई कमी नहीं

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.