Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 40 पैसे के लिए शख्स ने रेस्टारेंट पर किया केस, अदालत ने ग्राहक पर ही लगा दिया जुर्माना
    Breaking News Headlines

    40 पैसे के लिए शख्स ने रेस्टारेंट पर किया केस, अदालत ने ग्राहक पर ही लगा दिया जुर्माना

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु. बीते दिनों बेंगलुरु में एक बेहद ही अजीबोगरीब मामला सामने आया. यहां एक ग्राहक ने खाने पर 40 पैसे अधिक लेने पर एक रेस्तरां के खिलाफ उपभोक्ता न्यायालय में मुकदमा किया. इस मामले की सुनवाई तकरीबन 8 महीने चली. अंत में अदालत ने याचिकाकर्ता पर ही कोर्ट का वक्त बर्बाद करने का दोष लगाते हुए उस पर जुर्माना लगा दिया. अदालत ने कहा कि शिकायतकर्ता ने व्यर्थ की लोकप्रियता पाने के लिए केस दायर किया था, जिसकी वजह से कोर्ट का बहुमूल्य समय बर्बाद हुआ. लिहाजा, कोर्ट ने मुआवजे के तौर पर रेस्तरां को 4,000 हजार रुपये भुगतान करने का आदेश दिया.

    खबरों के मुताबिक, मामला साल 2021 का है, जब मुर्ति नाम के एक शख्स ने बेंगलुरु में होटल अंपायर से खाना ऑर्डर किया. खाने पर रेस्टोरेंट में उन्हें 265 रुपये का बिल थमा दिया. हालांकि खाने का बिल 264.60 रुपए था. मूर्ति ने इसके बारे में रेस्टोरेंट के स्टाफ से पूछा. जब स्टाफ ने कोई जवाब नहीं दिया तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की और रेस्टोरेंट पर ग्राहकों को लूटने का आरोप लगाया. मूर्ति यहीं नहीं रुके. उन्होंने कंज्यूमर कोर्ट में रेस्टोरेंट के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया और 1 रुपये का हर्जाना मांगा.
    अपनी याचिका में मुर्ति ने लिखा कि इस घटना से वह काफी परेशान हुए हैं और उन्हें सदमा लगा है. मूर्ति ने अपने केस की पैरवी खुद की. रेस्तरां की तरफ से वकीलों ने केंद्रीय वस्तु और सेवा कर अधिनियम 2017 की धारा 170 का तर्क दिया. 8 महीने तक चली सुनवाई के बाद मामले में अदालत ने फैसला देते हुए मूर्ति को फटकार लगाई.

    कोर्ट ने लगाया जुर्माना- अदालत ने कहा कि भारत सरकार के नियमों के मुताबिक 50 पैसे से कम को इग्नोर किया जा सकता है और इससे ज्यादा है तो उसे एक रुपया बनाया जा सकता है. कोर्ट ने मूर्ति को अदालत का समय बर्बाद करने पर फटकार लगाई और जुर्माना भी लगाया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleSC का किराएदारों के हक में बड़ा आदेश, कहा- किराया न चुका पाना अपराध नहीं, इस पर आईपीसी के तहत केस दर्ज नहीं कर सकते
    Next Article जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने की इलाके की घेराबंदी, श्रीनगर नौगाम एनकाउंटर में तीन आतंकी ढेर

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.