Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला उपायुक्त SAFF अंडर-18 महिला फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News Headlines खेल झारखंड

    जिला उपायुक्त SAFF अंडर-18 महिला फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला उपायुक्त SAFF अंडर-18 महिला फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    जमशेदपुर में 15 से 25 तक तक आयोजित किया जा रहा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट

    अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन तत्पर, टूर्नामेंट के दौरान विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, खिलाड़ियों की सुविधा आदि का रखा जा रहा विशेष ध्यान: श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त

    भारत, नेपाल और बांग्लादेश की टीमें टूर्नामेंट में ले रही भाग

    जमशेदपुर में आयोजित सैफ अंडर 18 (SAFF U-18) महिला फुटबॉल चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव देर शाम जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंची। इस दौरान उन्होंने बारीकियों से सभी तैयारियों की जानकारी ली तथा मौके पर मौजूद जिला प्रशासन के सम्बंधित पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, स्टेडियम में दर्शकों की उपस्थिति, खिलाड़ियों के लिए चिकित्सीय सुविधा आदि के बेहतर व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। जिला उपायुक्त ने कहा कि इस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट के सफल मेजबानी व आयोजन को लेकर जिला प्रशासन तत्पर है। जमशेदपुर में प्रतियोगिता का आयोजन 15 मार्च से 25 मार्च तक हो रहा है, इसको लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। कल पहला मुकाबला भारत व नेपाल की टीमों के बीच होगी। इस चैंपियनशिप में तीन देश भारत, नेपाल और बांग्लादेश की टीमें भाग ले रही हैं। राज्य सरकार, राष्ट्रीय फुटबॉल फेडरेशन और टाटा स्टील के संयुक्त तत्वाधान में प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

    जमशेदपुर में आयोजित होने वाले इस महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम में झारखण्ड की 6 खिलाड़ी अमीषा बाखला, अस्तम उरांव, सुनीता मुंडा, अनिता कुमारी, नीतू लिंडा और पूर्णिमा कुमारी शामिल है। जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने कहा कि निश्चित ही हमारे राज्य की महिला खिलाड़ियों का देश का प्रतिनिधित्व करना गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है आने वाले दिनों में पूर्वी सिंहभूम जिला से भी महिला फुटबॉल खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आएंगी, मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल टूर्नामेंट में राज्य स्तर पर वे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं । इस मौके पर AIFF एवं टाटा स्टील के प्रतिनिधि, एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुणाल कांचन के समक्ष भाजपा नेता भुवन दत्ता समेत दर्जनो ने ली झामुमो की सदस्यता
    Next Article मानगो उलीडीह में धूमधाम से मनाया गया बाहा पर्व

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    June 8, 2026

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.