Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 50 वर्षीय ठेका कर्मी की संदिग्ध अवस्था में मौत
    Breaking News Headlines झारखंड

    50 वर्षीय ठेका कर्मी की संदिग्ध अवस्था में मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 12, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला जिले के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कंपनी बीएमडब्ल्यू के ठेका कर्मी 50 वर्षीय शिवेंद्र नारायण की संदिग्ध अवस्था में मौत मामले को लेकर परिजनों शनिवार को आदित्यपुर थाना परिसर में धरने पर बैठ गए. परिजन कंपनी प्रबंधन पर मृतक की हत्या कंपनी परिसर में होने का आरोप लगा रहे हैं. परिजनों ने बताया कि या तो शिवेंद्र नारायण की हत्या हुई है, या काम के दौरान दुर्घटना में उनकी मौत हुई है, जिसे कंपनी से बाहर एक्सीडेंट बताकर प्रबंधन मामले को लीपापोती करने में जुटा है. मृतक के साले सरोज सिंह ने आदित्यपुर थाना पुलिस से कंपनी के मालिक को गिरफ्तार करने की मांग की है. उन्होंने बताया कि कंपनी परिसर में दुर्घटना के बाद शव को कंपनी से बाहर निकाला गया है, कंपनी में मशीन के पास अभी भी खून गिरा हुआ है, जो यह दर्शाता है कि उनके बहनोई की कंपनी परिसर के अंदर ही मौत हुई है, जिसे सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया, कि परिवार में उनकी बहन और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं और उनके बहनोई ही एकलौता कमाने वाले थे, हालांकि अब तक प्रबंधन की ओर से इस मामले में कुछ भी नहीं कहा गया है. उधर आदित्यपुर थाना प्रभारी भी मामले में अब तक चुप्पी साधे रखे हैं, जबकि मृतक के शव को देखकर स्पष्ट अंदाजा लगाया जा सकता है कि सड़क दुर्घटना में उनकी मौत नहीं हुई है. फिलहाल पूरा मामला संदिग्ध बना हुआ है. परिजनों ने साफ कर दिया है, कि जब तक प्रबंधन की ओर से मौत का स्पष्ट कारण नहीं बताया जाता है, और कंपनी के मालिक की गिरफ्तारी नहीं होती है, तब तक वे ना तो शव का दाह संस्कार करेंगे, ना ही धरने से हटेंगे. मृतक का शव टाटा मुख्य अस्पताल के शीत गृह में रखा गया है. बता दें कि शुक्रवार तड़के आदित्यपुर के शेरे पंजाब चौक स्थित आनंद भवन निवासी शिवेन्द्र के सहकर्मी माधव सिंह मुंडा द्वारा परिजनों को बताया गया कि वह शिवेंद्र के साथ साइकिल पर सवार होकर घर आ रहा था, तभी एनआईटी मोड़ के पास अज्ञात वाहन के धक्के से उनकी मौत हो गई. इधर जब शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया तो परिजनों ने पाया कि शिवेंद्र के गले और हाथ में धारदार हथियार से वार के निशान है. परिजनों ने शुक्रवार को भी आशंका जताई थी, कि कंपनी परिसर में शिवेंद्र की हत्या की गई है और शव को सड़क पर लाकर फेंक दिया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोपालगंज: जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत
    Next Article नशेड़ियों और नशा के कारोबारियों के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी

    Related Posts

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    June 8, 2026

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.