Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा की जीत सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की जीत है:रियाजुद्दीन
    Breaking News झारखंड राजनीति

    भाजपा की जीत सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की जीत है:रियाजुद्दीन

    News DeskBy News DeskMarch 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा की जीत सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की जीत है:रियाजुद्दीन

    विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के कोऑर्डिनेटर रियाजुद्दीन खान ने कहा कि भाजपा की जीत सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की जीत है। सांप्रदायिक ध्रुवीकरण भाजपा का परंपरागत हथियार है और हर चुनाव में किसी न किसी रूप में वह इसका राजनीतिक इस्तेमाल करती है और इस चुनाव में भी उन्होंने इसका इस्तेमाल कर जनता को गुमराह करने का काम किया। उत्तर प्रदेश में बुलडोजर का सांप्रदायिक ध्रुवीकरण किया , कहीं पर हिजाब के नाम पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण किया तो कहीं पर लव जिहाद के नाम पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण किया। अफसोस कि इस चुनाव में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के आगे विकास महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे लुप्त हो गए जो कि चिंतनीय है।भाजपा के केंद्र सरकार के मंत्री की गाड़ी से किसानों को लखीमपुर मैं कुचल दिया गया उसे भी भुला दिया गया जोकि दुखद है।
    कांग्रेस पार्टी अपनी धर्मनिरपेक्षता , सामाजिक सद्भावना, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता, नारी सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार देने की अपनी नीति पर काम करती रहेगी और हमें विश्वास है कि आने वाले समय में जनता इस चीज को समझेगी और कांग्रेस सत्ता में आएगी। इन चुनाव नतीजों से हमें निराशा जरूर हुई है लेकिन हमारी विचारधारा हारी नहीं है हम लड़ेंगे और जीतेंगे यह हमारा विश्वास है।
    भाजपा के शासन में लगातार किसानों पर हमले हुए, युवकों का रोजगार छिन लिया गया, महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग की जनता त्रस्त है, सामाजिक सद्भाव नष्ट हुई , महिलाओं का बलात्कार और हत्याएं हुई उन्हें जलाया गया जिसका जीता जागता उदाहरण हाथरस और उन्नाव है। भाजपा का सुरक्षा का दावा पूरी तरह भ्रामक है।
    उसके बावजूद भाजपा का शासन में आना दुर्भाग्यपूर्ण है। कहीं न कहीं जनता इनके भ्रामक प्रचार में फंस गई है।
    कांग्रेस लगातार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में किसानों की लड़ाई लड़ती रही है बेरोजगार युवकों की लड़ाई लड़ती रहे हैं महंगाई के खिलाफ संघर्ष करती रही है इसके बावजूद हम चुनाव हार गए यह चिंता का विषय है। कांग्रेस अपनी नीतियों पर कायम रहते हुए नई रणनीति और संगठन के नए तेवर के साथ आगे बढ़ेगी और मुझे विश्वास है जनता वास्तविकता को समझेगी और जात पात और सांप्रदायिकता की राजनीति से ऊपर उठकर देश के विकास के लिए कांग्रेस का साथ देगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रतिनिधि सम्मेलन संवाद की तैयारी का जायजा लेने कोऑर्डिनेटर पूर्व मंत्री केशव महतो कमलेश:राकेश तिवारी
    Next Article उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Related Posts

    सलिल कुमार नाग बने यूसिल के नए तकनीकी निदेशक यूसिल में उत्पादन बढ़ाना ओर भ्रष्टाचार मुक्त करना बड़ी चुनौती

    June 22, 2026

    18 महीने से 262 मजदूरों का 25 दिन का बकाया का नहीं हुआ भुगतान। मजदूर करेंगे मुख्यमंत्री से शिकायत

    June 22, 2026

    यूसिल में 35 लाख की लागत से बनी गेट अधूरा घायल हो रहे हे लोग

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सलिल कुमार नाग बने यूसिल के नए तकनीकी निदेशक यूसिल में उत्पादन बढ़ाना ओर भ्रष्टाचार मुक्त करना बड़ी चुनौती

    18 महीने से 262 मजदूरों का 25 दिन का बकाया का नहीं हुआ भुगतान। मजदूर करेंगे मुख्यमंत्री से शिकायत

    यूसिल में 35 लाख की लागत से बनी गेट अधूरा घायल हो रहे हे लोग

    गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स में बॉयलर ब्लास्ट के विरोध में ग्रामीणों व कामगारों का धरना

    कपाली मेडिकल दुकान रंगदारी,गोलीबारी कांड के फरार मुख्य आरोपी साकिर साह गिरफ्तार

    आसनबनी में जाताल पूजा संपन्न, अच्छी फसल की कामना

    ज्योति कुमारी बनी सप्लाई इंस्पेक्टर

    यूसिल तुरामडीह में रोजगार को लेकर बढ़ा विवाद, दलाली के विरोध में हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन, अर्जुन मुंडा का फूंका पुतला

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.