Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मोटिवेशनल सेशन का आयोजन
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा झारखंड बिहार राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मोटिवेशनल सेशन का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 11, 2022Updated:March 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मोटिवेशनल सेशन का आयोजन

    आज रंभा कॉलेज ,गीतिलता में एक मोटिवेशनल सत्र का आयोजन किया गया ।इस सत्र के मुख्य अतिथि उत्तराखंड से आए प्रेरक व्यक्तित्व श्री मृणाल कांत शर्मा जी थे जो वर्तमान में देवसंस्कृति विश्वविद्यालय से जुड़े हुए शिक्षाविद हैं और वायुसेना से अवकाश प्राप्त अधिकारी भी। कार्यक्रम में शिक्षाविद गुरुदेव महतो जी भी उपस्थित थे।

     

    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर और सरस्वती वंदना के साथ किया गया।
    प्रोफेसर सुमनलता और प्रोफेसर रश्मि ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत भाषण प्राचार्या डॉ कल्याणी कबीर ने दिया।
    अपने वक्तव्य में मुख्य अतिथि श्री मृणाल कांत शर्मा जी ने कहा कि सद्बुद्धि वह है जो चीजों का सदुपयोग करना हमें सिखाती है ।उन्होंने शिक्षा और विद्या में अंतर की बात बताई और साथ ही यह भी कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन में सदाचार का पालन करें और खुद को प्रेरित करने के लिए महापुरुषों की जीवनी पढ़ें। उन्होंने कहा कि सभी मनुष्य जो सफल हुए हैं उनके जीवन में विषम परिस्थितियां आई हैं। जरूरी है कि हम उन परिस्थितियों से घबराए नहीं बल्कि सतत प्रयास जारी रखकर आगे बढ़ते चले। मोटिवेशनल सत्र के अंत में उन्होंने विद्यार्थियों से प्रश्न भी पूछे और विद्यार्थियों ने भी उनसे बातचीत कर अपनी शंका का समाधान किया।

     

    विद्यार्थियों को शुभाशीष देते हुए शिक्षाविद गुरुदेव महतो ने कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन में धैर्य और आत्म बल को बनाए रखें ।सत्र के समापन में अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया ।महाविद्यालय के सचिव गौरव बच्चन ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि इस तरह के मोटिवेशनल सत्र का आयोजन कर हम अपने विद्यार्थियों में आत्मबल और धैर्य को विकसित कर सकते हैं।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ भूपेश , डॉ सतीश, डॉक्टर दिनेश, प्रोफेसर जयश्री, प्रोफेसर सुमनलता , प्रोफेसर सुमन शर्मा ,प्रोफेसर बबीता, प्रोफ़ेसर रश्मि प्रोफेसर अमृता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब की जीत से आप के हौसले बुलंद, अब निशाने पर हिमाचल और गुजरात
    Next Article ओडिशा से पूजा करने हाथी खेदा मंदिर जा रहे एक परिवार की गाड़ी पटमदा में पलटी, ड्राइवर समेत पांच घायल, एक की हालत गंभीर

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.