Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूक्रेन से सुरक्षित शहर लौटीं सिमरन कौर और सुप्रिया रानी का भाजपाईयों ने किया अभिनंदन, छात्राओं ने मोदी सरकार का जताया आभार
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा

    यूक्रेन से सुरक्षित शहर लौटीं सिमरन कौर और सुप्रिया रानी का भाजपाईयों ने किया अभिनंदन, छात्राओं ने मोदी सरकार का जताया आभार

    News DeskBy News DeskMarch 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूक्रेन से सुरक्षित शहर लौटीं सिमरन कौर और सुप्रिया रानी का भाजपाईयों ने किया अभिनंदन, छात्राओं ने मोदी सरकार का जताया आभार

    रूस-यूक्रेन के मध्य जारी युद्ध से सुरक्षित भारत लौटीं जमशेदपुर की छात्राएं सिमरन कौर औ सुप्रिया रानी सुकून महसूस कर रही हैं। उनकी वापसी पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार सहित गोलमुरी मंडल भाजपा के अध्यक्ष अजय सिंह पार्टी नेताओं ने मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया। छात्राओं ने यूक्रेन से भारत लौटने के क्रम में सरकारी इंतजामों की भरसक प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। कहा कि वापसी में तिरंगा ध्वज सुरक्षा कवच के समान रहा। यूक्रेन बॉर्डर क्रॉस करते ही भारत सरकार की तरफ से बेहतरीन सुविधाएं मिल रही है. इसके अलावा स्थानीय लोगों ने भी बहुत साथ दिया। गोलमुरी टाटा लाइन निवासी योगेश कुमार की बिटिया सिमरन कौर और टुइलाडुंगरी निवासी अमर कुमार महतो की सुपुत्री सुप्रिया रानी ने उनके सुरक्षित देश वापसी का भरपूर श्रेय मोदी सरकार की सक्रियता और व्यवस्थित इंतजामों को दिया। उन्होंने भाजपा नेताओं से युद्ध के बीच दिल दहला देने वाले अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि अन्य देश जहाँ अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने में पहल नहीं कर सकी हैं, वहीं भारत सरकार ने युद्धस्तरीय कवायद तेज़ कर दिया। केंद्र सरकार के मंत्री सहित भारतीय वायु सेना के अधिकारी भी ऑपरेशन गंगा को लीड कर रहे हैं। सिमरन कौर यूक्रेन के टरनोपिल और सुप्रिया रानी इवानो फ्रैंक्सविक शहर में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही थीं। छात्राओं से मिलकर भाजपा नेता दिनेश कुमार सहित अन्य भाजपाईयों ने उन्हें शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिये। इस दौरान विशेष रूप से दिनेश कुमार, मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता खेमलाल चौधरी, प्रोबिर चटर्जी राणा, अशोक सामंता, नरेंद्र कुमार ओझा, गुरुचरण सिंह बिल्ला, सुरेंद्र सिंह शिंदे, रंजीत गुप्ता, श्रीनिवास राव, हन्नी परिहार, गिरधारी साहू, नागेश राव, देबू सहित छात्राओं के परिजन अधिवक्ता पूनम मौजूद रहें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफुलवरिया के बथुआ बाजार पटाखा दुकान में विस्फोट से दहला इलाका
    Next Article जानें जमशेदपुर की प्रमुख खबरें

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.