Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पांच शिक्षक हुए सम्मानित
    Uncategorized

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पांच शिक्षक हुए सम्मानित

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बखरी बेगूसराय

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ज़िला कार्यक्रम पदाधिकारी बेगूसराय श्री राज कमल कुमार ने बखरी के पांच शिक्षकों को शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। श्री अरबिंदो सोसायटी के द्वारा संचालित शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार के प्रशिक्षु शिक्षकों को बेहतर क्रियाकलाप के लिए यह सम्मान दिया गया है। नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चकचनरपत के सहायक सह फोकल शिक्षक मो फैयाज अहमद, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुग्गा के मो साबिर, मध्य विद्यालय मोहनपुर के फैयाज आलम तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय अहमदपुर के मो नौशाद आलम, मनोज प्रसाद को सम्मानित होने का गौरवपूर्ण क्षण प्राप्त हुआ। श्री अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन शिक्षा के क्षेत्र में नित्य नए नवाचार होते रहते हैं। जिसमें बिना किसी लागत के घर में पड़ी हुई फालतू चीज़ों से मनमोहक और मनोरंजक टी एल एम तैयार कर बच्चों के अंदर छुपी पढ़ने की लालसा को जगाने का काम किया जाता है। खेल खेल में शिक्षा और बाल केंद्रित शिक्षा राष्ट्रीय शिक्षा नीति का अहम हिस्सा है, जो गतिविधि आधारित होता है
    इससे बच्चों में अनुभवात्मक शिक्षण यानी खुद करके सीखने की आदत पड़ती है।शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार का उद्देश्य बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ने की है और साथ ही गुरु जनों में भी नई ऊर्जा का संचार करना है। इनोवेटिव पाठशाला, अल्टरनेटिव एकेडमिक कैलेंडर के माध्यम से पहेली नवाचार, सुनने, बोलने, पढ़ने, लिखने, वर्तनी में सुधार, भाषा की शुद्धता, गहन सोच, अलग अलग क्षेत्रों के व्यंजन विकास के तमाम आयाम आदि के बारे में बताया जाता है।
    ऐसे ही तमाम तरह के प्रयोगों के कारण अब ड्रॉप आउट की समस्या लगभग समाप्त हो चुकी है। बच्चे बिना थके बिना उबे सीखने सिखाने की प्रक्रिया में तल्लीन रहते हैं। मौके पर ज़िला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी सुश्री खुशबू, प्रशिक्षक श्री सुमन सौरभ, श्रीमती वंदना कुमारी तथा श्री चेतन चंद्र मौजूद रहे।सम्मान मिलने की सूचना प्राप्त होते ही
    प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बखरी अरविंद कुमार सिन्हा, बी आर पी राजू प्रसाद, कमलेश कुमार झा, बी आर सी सी दिलीप कुमार, पिंकी कुमारी, धर्मेंद्र मालाकार, एच एम सुरेश कुमार, दिलीप कुमार, प्रेम किशन अशोक यादव औरदुलारचंद पंडित, ममता कुमारी,मनोहर कुमार, कृष्ण कुमार पंडित, विकास पासवान, मो शकील, जवाहर लाल सहनी, संतोष कुमार शिक्षक संघ के ज़िला सचिव दिलीप कुमार झा तथा समस्त शिक्षकों ने सम्मान पाए शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवित्तीय एवं प्रशासनिक अराजकता के विरुद्ध एबीवीपी का जी डी कॉलेज में अनिश्चितकालीन धरना
    Next Article ग्रामीण बैंक से करीब आठ लाख की राशि लुटेरों ने लूट कर फरार हो गया।

    Related Posts

    भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो उमड़ा जनसैलाब

    May 23, 2026

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    May 21, 2026

    जमशेदपुर में जंगली जानवर से दहशत, मकदमपुर के घर में घुसा संदिग्ध तेंदुआ; इलाके में अफरा-तफरी

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.