गोवा में आयोजित राष्ट्रीय स्लिंगशॉट गुलेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड के खिलाड़ी रवाना
स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ इंडियन एवं स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ गोवा के संयुक्त तत्वाधान में 10 एवं 11 मार्च को 6 वीं राष्ट्रीय स्लिंगशॉट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड से तीन खिलाड़ी अंडर 17 वर्ष के सैमसंन सागर टुडु , अंडर-19 वर्ष के अर्पण राज मरांडी , सीनियर में सूरज कु .पासवान रवाना हुए। इस बात की जानकारी स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव दीपक दुबे ने दिए एवं उन्होंने बताया कि हमारे झारखंड टीम स्लिंगशॉट यानी गुलेल खेल में दूसरी बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं। पिछले साल 2021 में हमारे झारखंड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कीर्तिमान स्थापित किए थे। निश्चित रूप से इस बार भी झारखंड के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर झारखंड के झोली में पदक प्राप्त करने में सफल होंगे। एवं उन्होंने बताएं कि गुलेल खेल हमारे झारखंड के संस्कृति से जुड़ा हुआ गुलेल को एक पारंपरिक हथियार के रूप लोग उपयोग करते हैं लेकिन वर्तमान परिपेक्ष में गुलेल का अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन नित्य प्रतिदिन हो रहा है स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ झारखंड ने गुलेल को खेल के रूप में झारखंड में विकसित करने का उद्देश्य से आगे बढ़ रहे हैं । विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए जिसमें मुख्य रुप से नितेश सेन , राहुल सिंह, संजीव सेन, चंद्रशेखर कुमार, भास्कर चांद, परिणीता सिंह, बापी दत्ता, अजय पांडेय, रविंद्र सुमन।