Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन, ट्रेन में बैठे स्कूली छात्रों से बातचीत भी की
    Breaking News Headlines

    पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन, ट्रेन में बैठे स्कूली छात्रों से बातचीत भी की

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पुणे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र में पुणे मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन किया. उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी मेट्रो रेल में सवार हुए. इस दौरान उन्होंने मेट्रो में बैठे बच्चों से बातचीत की. पीएम मोदी ने पुणे मेट्रो में गरवारे कॉलेज मेट्रो स्टेशन से आनंद नगर मेट्रो स्टेशन तक यात्रा की.

    पीएम मोदी ने कुल 32.2 किमी की पुणे मेट्रो रेल परियोजना के 12 किमी खंड का उद्घाटन किया है. इस दौरान पीएम मोदी ने गरवारे कॉलेज मेट्रो स्टेशन से आनंद नगर मेट्रो स्टेशन की यात्रा के दौरान मेट्रो ट्रेन में बैठे स्कूली छात्रों से बातचीत की, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

    बता दें कि यह मेट्रो परियोजना पुणे में शहरी आवाजाही के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी सुविधा प्रदान करने का एक प्रयास है. पीएम मोदी की ओर से परियोजना की आधारशिला भी 24 दिसंबर, 2016 को रखी गई थी. पूरी परियोजना 11,400 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत से बनाई जा रही है.

    गौरतलब है कि पीएम मोदी 100 ई-बसों और बनेर में निर्मित ई-बस डिपो का भी शुभारंभ करेंगे. प्रधानमंत्री पुणे के बालेवाड़ी में निर्मित आर.के. लक्ष्मण आर्ट गैलरी-संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे. संग्रहालय का मुख्य आकर्षण मालगुडी गांव पर आधारित एक लघु मॉडल है, जिसे श्रव्य-दृश्य प्रभावों के माध्यम से जीवंत बनाया जाएगा. कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण द्वारा बनाए गए कार्टूनों को संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा. पीएम मोदी इसके बाद दोपहर करीब 1:45 बजे सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी के स्वर्ण जयंती समारोह की शुरुआत करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईपीएल 2022 का शेड्यूल जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच होगा पहला मुकाबला
    Next Article एनएसई की पूर्व एमडी और सीईओ चित्रा रामकृष्ण को CBI ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    आतंकवाद पर जवाबदेही, हिमालय पर साझी जिम्मेदारी

    September 26, 2026

    गिरिडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 लोगों पर हमला करने का आरोप

    September 25, 2026

    पीएम मोदी ने ‘जोहार’ कहकर प्रदीप मुखर्जी से किया संवाद, सेवा कार्यों का जाना अनुभव

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खाकी पर वार! ठाणे में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस सब-इंस्पेक्टर की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप!

    आतंकवाद पर जवाबदेही, हिमालय पर साझी जिम्मेदारी

    सूखा खेतों में है, सवाल व्यवस्था की जड़ों में

    अंत्योदय : विकसित भारत की मानवीय आधारशिला

    गिरिडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 लोगों पर हमला करने का आरोप

    पीएम मोदी ने ‘जोहार’ कहकर प्रदीप मुखर्जी से किया संवाद, सेवा कार्यों का जाना अनुभव

    घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

    आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में युवक को गोली लगी, जांच में जुटी पुलिस

    धनबाद में मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई! गौतम डेयरी सील, 48 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

    भक्ति, संगीत और आधुनिकता का संगम, युवाओं में दिखा सांस्कृतिक जुड़ाव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.