Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एबीवीपी के 75 वर्ष एवं शैक्षणिक मुद्दों को लेकर जीडी कॉलेज में हुआ जिला बैठक का आयोजन
    Uncategorized

    एबीवीपी के 75 वर्ष एवं शैक्षणिक मुद्दों को लेकर जीडी कॉलेज में हुआ जिला बैठक का आयोजन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 7, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *चन्दन शर्मा की रिपोर्ट*

    बेगूसराय : 63 वें प्रांतीय अधिवेशन कार्यक्रम का अनुभव कथन, एबीवीपी के 75 वर्ष , महिला दिवस एवं शैक्षणिक समस्याओं को लेकर विद्यार्थी परिषद की एक जिला बैठक जिला संयोजक सोनू सरकार के नेतृत्व में जीडी कॉलेज के दिनकर सभागार में आयोजित की गई l उक्त बैठक का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए किया गया l बैठक में प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि 63 वें प्रांतीय अधिवेशन हम लोगों के लिए ज्ञान वर्धन का स्रोत था l विद्यार्थी परिषद के 75 वर्ष के आंदोलन की उपलब्धि , सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान तथा आगामी कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई l साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन के 75 वर्ष पूरा होने पर ध्येय यात्रा नाम की पुस्तक प्रकाशित की गई है l जिसे समाज के सभी प्रबुद्ध जनों तक पहुंचाया जाना है l विभाग प्रमुख विजेंद्र कुमार एवं जिला प्रमुख मुकेश कुमार ने बताया कि सभी नव दायित्व प्राप्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य , जिला संयोजक , नगर मंत्री एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को एक एक इकाई का प्रभारी बनाया गया जिन्हें वहां पर संगठन विस्तार करने तथा मजबूती प्रदान करने हेतु जिम्मेदारी दी गई l जिला संयोजक सोनू सरकार औरत विभाग सह संयोजक शिवम कुमार ने कहा कि जिस प्रकार संगठन अपने 75 वर्ष के काल में कई ऐतिहासिक आंदोलन किए जिसका परिणाम आज वैश्विक पटल पर दिख रहा है l इससे यह परिलक्षित होता है कि विद्यार्थी परिषद जिस उद्देश्य के साथ समाज में आई , अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में वह सफल है l प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अविगत कुमार एवं नगर मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि आज का भारत विद्यार्थी परिषद के विचारों का भारत है l जिसमें धारा 370 मुक्त कश्मीर , राम मंदिर एवं नई शिक्षा नीति मुख्य तत्व है l इन सभी ऐतिहासिक कार्यों का साक्षी विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल के 75 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है l इस हेतु वर्ष भर विभिन्न प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा संगठन को नया विस्तार दिया जाएगा l प्रांत छात्रा सह प्रमुख श्वेत निशा एवं मंझौल की नगर सह मंत्री नेहा कुमारी ने बताया कि आगामी महिला दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में रंगोली ,मेहंदी, पेंटिंग पौधारोपण तथा सेमिनार संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा , जिस माध्यम से छात्राओं के उन्मुखीकरण का कार्य किया जाएगा l प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्य राज एवं दिव्यम कुमार ने कहा कि सभी शैक्षणिक परिसर में शैक्षणिक माहौल कायम करने हेतु ज्ञापन तत्पश्चात आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा l सर्वप्रथम इसी सप्ताह विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं एवं स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के जीर्णोद्धार को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा ताकि छात्र-छात्राओं का रुख महाविद्यालय की ओर हो l प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविराज एवं अभिषेक कुमार ने कहा कि सांगठनिक कार्य के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के सर्वांगीण विकास का कार्य केवल और केवल विद्यार्थी परिषद ही करती हैं हम छात्र-छात्राओं के हितार्थ सभी प्रकार का कार्य करते हैं किंतु कुछ छात्र संगठन समाज एवं छात्र छात्राओं के बीच जाति धर्म एवं देश विरोधी तत्व को बढ़ावा देते हैं l जिसे समाज का वातावरण प्रदूषित होता है l इसका प्रतिकार विद्यार्थी परिषद करते आ रही हैं l मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमृतांशु कुमार ,आयुष कुमार ,राज दीपक गुप्ता ,जिला एस एफ डी प्रमुख अंशु कुमार, बरौनी के नगर मंत्री आनंद कुमार , नाव कोठी नगर मंत्री चंदन गुप्ता , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष कुमार ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिव्यम कुमार ,कॉलेज इकाई अध्यक्ष कुमार अमन ,सत्यम कुमार, शिवकुमार, तपन कुमार, विवेक कुमार, तेघरा के नगर मंत्री गोविंद कुमार ,विकास झा ,रोहित कुमार, अंकित कुमार ,विक्रम कुमार, आरसीएस कॉलेज इकाई अध्यक्ष चंदन कुमार ,अंजलि, काजल, शुक्रिया कोमल ,नेहा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिव मंदिर में नंदी महाराज के दूध पीने का विडियो वायरल, उमड़ी भक्तों की भीड़।
    Next Article नेहरू युवा केंद्र भगवानपुर ने किया वर्षा जल संरक्षण पर जल संवाद कार्यक्रम का आयोजन

    Related Posts

    दिनकर जयंती के अवसर पर सिमरिया में विराट कवि सम्मेलन आयोजित।बीहट।यदुनंदन।दिनकर स्मृति विकास समिति, स

    September 26, 2026

    Revolution Casino Freispiele – Schritt‑für‑Schritt Registrierungsanleitung

    September 23, 2026

    Casino Nova Scotia online no deposit bonus – app and mobile guide

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा ने SSP को सौंपा ज्ञापन

    ज्यादा पसीना आना क्या बेहतर वर्कआउट की निशानी है? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया एक्सरसाइज का असली पैमाना

    62,999 रुपये में आया Realme 16 Pro Harry Potter Edition, 26 हजार ज्यादा देकर क्या सिर्फ जादुई डिजाइन खरीदेंगे खरीदार!

    एशियन गेम्स में भारत की झोली में 4 और पदक, एंसी सोजन ने लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर

    ‘मोटी’ लिखे ब्लाउज में शो में पहुंचीं स्वरा भास्कर, वीरेंद्र सहवाग ने पूछा सवाल तो दिया ट्रोल्स को जवाब

    लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भड़की हिंसा, पुलिस की गाड़ियां जलाईं धमाकों से दहला कैंपस

    एशियन गेम्स : बिना खेले सेमीफाइनल में भारत की हुई एंट्री, बारिश के कारण अफगानिस्तान से नहीं हो सका T-20 मैच

    उज्जैन : शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर विवाद, पुलिस पर पथराव, आंसू गैस के गोले छोड़े, टीआई घायल

    शेयर बाजार हुआ धड़ाम : सेंसेक्स 900 पॉइंट डाउन, जानिए किन स्टॉक्स में है सबसे अधिक बिकवाली

    संघ और सरकार देखें सफेदपोश का लबादा दूसरे की जमीन पर कब्जे के आरोप से लेकर ऑटो क्लस्टर में कथित अनियमित नियुक्ति तक उठे गंभीर सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.